करेंट अफेयर्स : 18-07-2017


1. हाल ही में जीएसटी ख़ुफ़िया एजेंसी के प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
जीएसटी ख़ुफ़िया एजेंसी के प्रमुख के रूप में जॉन जोसेफ को नियुक्त किया गया है| जोसेफ भारतीय राजस्व सेवा के 1983 बैच के अधिकारी है| जोसेफ वित्त मंत्रालय के महत्वपूर्ण विभागों में अपनी सेवाएं दे चुके है|

2. हाल ही में मंगोलियाई राष्ट्रपति का चुनाव किसने जीता है?
मंगोलियाई राष्ट्रपति का चुनाव पूर्व मार्शल आर्ट्स स्टार “खाल्टमा बटुलगा” ने जीता है| मंगोलिया एक संसदीय लोकतंत्र है| मंगोलिया सरकार को एक प्रधानमंत्री द्वारा चलाया जाता है| मंगोलिया में राष्ट्रपति को कानून का उल्लंघन करने और न्यायिक नियुक्तियों करने की शक्तियां प्राप्त होती है|
3. हाल ही में भारत के किस शहर को वर्ल्ड हेरिटेज सिटी में शामिल किया गया है?

भारत के अहमदाबाद शहर को वर्ल्ड हेरिटेज सिटी में शामिल किया गया है| अहमदाबाद को हिंदू, मुस्लिम तथा जैन समुदाय के लोगों को मिलजुल रहने के कारण वर्ल्ड हेरिटेज सिटी में शामिल किया गया है| अहमदाबाद में 2600 से अधिक विरासत स्थल है, जिसमें से लगभग 24 शहरों को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा संरक्षित किया गया है| अहमदाबाद शहर की स्थापना सुलतान अहमद शाह ने 15 वीं शताब्दी में की थी|
4. हाल ही में अमेरिका और किस देश के मध्य सीरिया में युद्धविराम को लेकर समझौता हुआ है?

अमेरिका, रूस और क्षेत्रीय देशों के मध्य दक्षिण पश्चिम सीरिया में युद्धविराम को लेकर समझौता हुआ है| सीरिया में गृहयुद्ध छह वर्षों से जरी है| रूस और ईरान सीरिया के राष्ट्रपति बशर-अल-असद के प्रमुख समर्थक है| लेकिन अमेरिका बशर को सत्ता से बेदखल करने के लिए लड़ाई लड़ रहे कुछ विद्रोही गुटों का समर्थन कर रहा है|
5. गौड़ घोष कौन थे?
गौड़ घोष बंगाल और झारखंड के पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर है| घोष दाएं हाथ के बल्लेबाज और विकेटकीपर के तौर पर 17 प्रथम श्रेणी के मैच खेले है| घोष बंगाल की जूनियर टीम के चयनकर्ता भी रह चुके है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
6. नेल्सन एलिस कौन थे?नेल्सन एलिस अमेरिकी एचबीओ टेलीविज़न की धारावाहिक ‘टू ब्लड’ के चर्चित अभिनेता थे| नेल्सन को हॉरर-ड्रामा सीरीज में लाफयेट रेनॉल्ड्स की भूमिका के लिए जाना जाता है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
7. हाल ही में विश्व साउंडट्रैक पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?विश्व साउंडट्रैक पुरस्कार से प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार ए.आर. रहमान को सम्मानित किया गया है| रहमान को यह पुरस्कार फिल्म’वॉयसरायज हाउस’ में बेहतरीन संगीत के लिए दिया गया है| यह पुरस्कार लोगों की पसंद के आधार पर दिया जाने वाला पब्लिक च्वाइस पुरस्कार है|
8. हाल ही में नि:शुल्क सर्जरी चिकित्सा योजना कहाँ पर शुरू की गई है?
नि:शुल्क सर्जरी चिकित्सा योजना दिल्ली में शुरू की गई है| इस योजना के तहत जिन रोगियों को ऑपरेशन के लिए सरकारी अस्पताल में एक महीने के अंदर की तारीख नही मिल पाएंगी, वे मरीज अपना इलाज निजी अस्पतालों में मुफ्त करा सकेंगें| इस स्कीम के तहत 52 तरह की बीमारियों से जुडी सर्जरी हो सकती है, जिसमे हार्ट बाईपास ऑफ़ गॉल ब्लेडर शामिल है|
9. ओकिनोशिमा द्वीप कहाँ पर स्थित है?ओकिनोशिमा द्वीप जापान में स्थित है| यह द्वीप केवल पुरुषों के लिए है, यहाँ पर महिलाओं का प्रवेश वर्जित है| यह द्वीप एक धार्मिक स्थान है, जहां पुरुषों को धार्मिंक अनुष्ठान के तहत यहां आकर समुद्र तट पर नग्न स्नान करना होता है| इस कारण के यहां पर महिलाओं का प्रवेश वर्जित है| यह स्थान जापान के लिए धार्मिक धृष्टि से पवित्र माना जाता है| हाल ही में इस द्वीप को विश्व धरोहर स्थल (वर्ल्ड हेरिटेज साइट) के रूप में घोषित किया गया है|
10. विश्व जनसंख्या दिवस कब मनाया जाता है?विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है| यह दिवस अत्यधिक तेज़ गति से बढ़ती जनसंख्या के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से मनाया जाता है|
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 23 September 2024| Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..