डेली करंट अफेयर्स : 28-07-2017

1. हाल ही में नेपाल के मुख्य न्यायाधीश के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
नेपाल के मुख्य न्यायाधीश के रूप में गोपाल प्रसाद पराजुली को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में पराजुली सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के पद पर कार्यरत है| इनकी नियुक्ति मुख्य न्यायाधीश सुशीला करकी की सेवानिवृति के बाद की गई है| सुशीला करकी नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश है|

2. हाल ही में किस देश के द्वारा जारी किए गये एनीमल फैट वाले नोट पर विवाद हो रहा है?

बैंक ऑफ़ इंग्लैंड के द्वारा जारी किए गये10 पौंड के एनीमल फैट वाले नोट पर विवाद हो रहा है| प्रख्यात लेखिका जेन ऑस्टन की फोटो वाले इस नोट में एनीमल फैट का इस्तेमाल किया गया है| कुछ समय पहले भी 5 पौंड के जारी नए नोट में एनीमल फैट पर विवाद हो चुका है।
3. हाल ही में डायनासोर की तरह दिखने वाले पक्षी की नई प्रजाति कहाँ पर पाई गई है?

डायनासोर की तरह दिखने वाले पक्षी की नई प्रजाति कनाडा में पाई गई है| यह प्रजाति लंबाई में मनुष्य जीतने ही होते है| इन प्रजातियों को ‘अल्बर्टा वेनटर करी’ नाम दिया गया है| इसे प्रसिद्ध कनाडाई साम्राज्यवादी फिलिप जे.करी के सम्मान में नामित किया गया है|
4. अजित कुमार कौन थे?

अजित कुमार हिंदी के वरिष्ठ कवि थे| अजित दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से हिन्दी प्रोफेसर के पद से रिटायर्ड होने के बाद वे स्वतंत्र लेखन कर रहे थे। वे हरिवंश राय बच्चन रचनावली के सम्पादक भी थे। वे 60 के दशक में अपने पहले कविता संग्रह ‘अकेले कंठ की पुकार’ से चर्चा में आए थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
5. प्रीत कौर गिल कौन है?
प्रीत कौर गिल ब्रिटेन की पहली महिला सिख सांसद है| इन्होनें दिल्ली के स्ट्रीट चिल्ड्रंस के विकास के लिए कार्य किया है तथा बर्मिघम में चाइल्डस सर्विस मैनेजर रह चुकी है| हाल ही में प्रीत कौर गिल को ब्रिटेन की संसदीय समिति का सदस्य चुना गया है| गिल गृह मंत्रालय की समिति में उन ग्यारह सांसदों में है, जो मंत्रालय के खर्च, नीतियाँ और प्रशासन का कार्य करेंगी|
6. “कल्चर ऑन क्रूज” क्या है?
“कल्चर ऑन क्रूज” एक साप्तहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम है, जिसे हाल ही में जम्मू कश्मीर में आयोजित की जा रहा है| Cruise का हिंदी में मतलब समुद्र पर्यटन होता है| इसका उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों से कलाकारों को एक साथ लाना है|
7. हाल ही में विंबलडन मिश्रित युगल का ख़िताब किसने जीता है?
विंबलडन मिश्रित युगल का ख़िताब स्विट्ज़रलैंड की मार्टिना हिंगिस और ब्रिटेन की जेमी मरे की जोड़ी ने जीता है| विंबलडन मिश्रित युगल का के फाइनल मुकाबले में गत वर्ष की विजेता हीथर वाटसन और हेनरी कोंटीनेन को जोड़ी हराकर यह ख़िताब जीता है| हिंगिस का यह छठा मिश्रित युगल ख़िताब है जबकि महिला युगल में उनके पास 12 ख़िताब है, तथा एकल में इनके नाम पांच ग्रैंड स्लैम है|
8. हाल ही में डच ओपन जूनियर स्क्वैश चैम्पियनशिप किसने जीती है?

डच ओपन जूनियर स्क्वैश चैम्पियनशिप भारत के नील जोशी ने जीती है| डच ओपन जूनियर स्क्वैश चैम्पियनशिप के फाइनल में मुकाबले में जोशी ने इंग्लैंड के खलील अलहासन को 9-11, 11-4, 11-5, 11-6 से हराकर यह चैम्पियनशिप जीती है|
9. हाल ही में बुल ऑन रोप फेस्टिवल कहाँ पर मनाया जा रहा है?
बुल ऑन रोप फेस्टिवल स्पेन के ग्रेजेमीना में मनाया जा रहा है| इस उत्सव में तीन सांडों को खुला छोड़कर लोगों को उससे मुकाबला करने का ओपन चैलेंज दिया जाता है। यह फेस्टिवल यहां के मशहूर पैंपलोना फेस्टिवल के खत्म होने के बाद मनाया जाता है।
10. विश्व न्याय दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?

विश्व न्याय दिवस प्रतिवर्ष 17 जुलाई को मनाया जाता है| यह दिवस 1998 रोम संविधि की 19वीं वर्षगांठ का प्रतिक है, जिसने संस्थापक संधि से अन्तराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) बनाया है| विश्व भर के लोग इस दिन अन्तराष्ट्रीय आपराधिक न्याय को बढ़ावा देने के लिए घटनाओं की मेजबानी करने के लिए उपयोग करते है तथा अन्तराष्ट्रीय अपराध न्यायालय के लिए समर्थन करते है|
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 23 September 2024| Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..