Current Affairs : 12-09-2017

1. हाल ही में रेलमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
रेलमंत्री के रूप में पीयूष गोयल को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में पीयूष गोयल राज्यसभा सदस्य तथा भाजपा पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य है| पीयूष गोयल ने तीन दशक के राजनितिक करियर में भाजपा में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके है| पीयूष गोयल को केंद्र के ग्रामीण विदयुतीकरण एजेंडा को तेजी से आगे बढ़ाने और देश के कोयला क्षेत्र की दशा बदलने का श्रेय भी दिया जाता है|

2. हाल ही में विश्व का पहला हीरा वायदा बाजार कहाँ पर शुरू किया गया है?
विश्व का पहला हीरा वायदा बाजार भारत के मुंबई शहर इंडियन कमोडिटी एक्सचेंज लि. पर शुरू किया गया है| इससे उचित मूल्य की खोज प्राइस हेजिंग प्लेटफ़ॉर्म मिलेगा|
3. ‘सूर्य किरण’ क्या है?
‘सूर्य किरण’ भारत और नेपाल की सेना का संयुक्त सैन्य अभ्यास है| यह सैन्य अभ्यास नेपाल में शुरू किया गया है| इस अभ्यास में आतंकवाद रोधी और जंगली क्षेत्रों में लड़ाई वाले अभियानों पर ध्यान केंद्रित किया गया है| ‘सूर्य किरण’ सैनिकों की भागदारी के मामलें में सबसे बड़ा संयुक्त सैन्य अभ्यास है|
4. रोलेंट ओल्टमेंस कौन है?
रोलेंट ओल्टमेंस एक डच हॉकी कोच है| रोलेंट भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच है| इससे पहले रोलेंट माइकल हॉकी क्लब की पुरुष टीम के कोच के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके है| रोलेंट डच पुरुष टीम और डच महिला टीम के कोच के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके है| हाल ही में रोलेंट को भारतीय हॉकी टीम के अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर लगातार औसत प्रदर्शन के बाद कोच के पद से बर्खास्त किया गया है|
5. नीरजा भनोट कौन थी?
नीरजा भनोट भारतीय पैन अमेरिकन वर्ल्ड एयरवेज की कर्मचारी थी| नीरजा प्लेन में सीनियर एयर होस्टेस थी| मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहे पैन एम फ्लाइट 73 को कराची में चार आतंकियों ने हाईजैक कर लिया गया था| प्लेन के अपहरण के करीब 17 घंटे बाद आतंकियों ने यात्रियों की हत्या करनी शुरू कर दी थी। प्लेन में विस्फोटक लगाने शुरू किए। तभी नीरजा इमरजेंसी गेट खोलने में कामयाब हुईं। पर वे खुद नहीं भागीं। उन्होंने यात्रियों को निकलने का मौका दिया। जब आतंकियों ने गोली चलाई तो नीरजा यात्रियों को बचाने के लिए गेट पर खड़ी हो गईं और उनको लगने वाली गोलिया खुद खाई थी। इस साहस के लिए भारत सरकार ने उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया था। नीरजा भनोट को पाकिस्तान और अमेरिकी सरकार ने भी सम्मानित किया था| हाल ही में नीरजा भनोट की जिंदगी पर आधारित फिल्म ‘नीरजा’ 64वें राष्ट्रीय पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म चुना गया है|
6. सुल्तान अहमद कौन थे?
सुल्तान अहमद पूर्व केंद्रीय मंत्री और तृणमूल कांग्रेस सांसद थे। सुल्तान अहमद मनमोहन सरकार में केंद्रीय पर्यटन मंत्री रहे तथा15वीं लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर हावड़ा के उलुबेरिया सीट से सांसद चुने गए थे। हाल ही इनका निधन हो गया है|
7. हाल ही में किस देश में ‘कुमारी पूजा’ की जा रही है?
नेपाल में ‘कुमारी पूजा’ की जा रही है| इसमें 9 साल से कम उम्र की बच्चियों को देवी की तरह तैयार करके उनकी पूजा की जाती है| यह पूजा नेवार समुदाय के लोगों में बहुत लोकप्रिय है| ये लोग अपनी बच्चियों को भविष्य में बीमारियों से बचाने के लिए पूजा करवाते है|
8. हाल ही में “द गेम ऑफ पावडर’ प्रतियोगिता कहाँ पर आयोजित की जा रही है?
“द गेम ऑफ पावडर’ प्रतियोगिता ब्रबात के मोरक्को में आयोजित की जा रही है| इस प्रतियोगिता में देश की 19 टीमें हिस्सा लेती है| एक टीम में 10 से 30 घुड़सवार होते है| सभी घुड़सवार दौड़ते हुए एक लय में हवाई फायरिंग करते है| जिस टीम की फायरिंग पर सबसे अधिक शोर होता है, वही विजेता माना जाता है। इस खेल की इनामी राशि शून्य है। इस प्रतियोगिता के विजेता का निर्णय जज और दर्शक करते है|
9. विश्व नारियल दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व नारियल दिवस 2 सितंबर को मनाया जाता है| इस दिन को मनाने का उद्देश्य नारियल को उघोगों के लिए कच्चे माल के रूप में उपयोग किए जाने को प्रोत्साहन देना और इसके उपयोग के प्रति जागरूकता फैलाना है| इस वर्ष का विषय ” नारियल, संपूर्ण परिवार के आहार स्वास्थ्य और सुख समृद्धि का आधार” रखा गया है|
10. राष्ट्रीय पोषक-सप्ताह कब मनाया जाता है?
राष्ट्रीय पोषक-सप्ताह पूरे देश में 1 से 7 सितंबर तक मनाया जाता है| इस दिवस को मानने का उद्देश्य स्वास्थ्य के लिए पोषण के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना है| इस वर्ष का विषय “नवजात एवं बाल आहार प्रथाएँ-बेहतर बाल स्वास्थ्य” रखा गया है|
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 10 february 2025 at 10:00 AM | Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..