Current Affairs : 30-09-2017

1. हाल ही में सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक के रुप में किसे नियुक्त किया गया है?
सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक के रुप में रजनीकांत मिश्रा को नियुक्त किया गया है| रजनीकांत मिश्रा 1984 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं| वर्तमान में रजनीकांत मिश्रा सीमा सुरक्षा बल के अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर कार्यरत है|

2. हाल ही में अन्तर्राष्ट्रीय अंडा आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
अन्तर्राष्ट्रीय अंडा आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में सुरेश चित्तरी को नियुक्त किया गया है| सुरेश अन्तर्राष्ट्रीय आयोग के शीर्ष कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त होने भारत के दुसरे व्यक्ति है| वर्तमान में सुरेश चित्तरी श्रीनिवास फार्म्स के प्रबंधक निदेशक के पद पर कार्यरत है|
3. हाल ही में बारूदी सुरंगों का पता लगाने के लिए किस प्रणाली का परीक्षण किया गया है?
बारूदी सुरंगों का पता लगाने के लिए “ट्रॉल” प्रणाली का परीक्षण किया गया है| यह प्रणाली युद्ध के मैदान में बारूदी सुरंगों का पता लगाने में सक्षम है| यह प्रणाली बारूदी सुरंग के बीच से सैन्य टुकड़ियों को ले जाने का सुरक्षित रास्ता बनाने में भी सहायता करेगी|
4. हाल ही में किस राज्य में परिवार कल्याण समिति का गठन किया गया है?
त्रिपुरा में परिवार कल्याण समिति का गठन किया गया है| इस समिति का गठन पति और ससुराल वालों के खिलाफ दायर महिलाओं की शिकायतों की जांच और सौहार्दपूर्ण समाधान खोजने के लिए किया गया है|
5. ‘तेज’ क्या है?
‘तेज’ सर्च इंजन कंपनी गूगल द्वारा शुरू की गई ऑनलाइन पेमेंट सर्विस नामक एक ऐप है| इस ऐप की मदद से बैंक खातों से बिना शुल्क के ही सीधे छोटे एवं बड़े भुगतान किये जा सकते है| यह ऐप अंग्रेजी सहित सात भारतीय भाषाओँ हिंदी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मराठी, तमिल और तेलगू में उपलब्ध है|
6. ‘न्यास’ क्या है?
‘न्यास’ एक थेरेपी है, जिसे हर्बल तेल, जूस और पाउडर में मिलकर बनाया जाता है| इस थेरेपी से खासकर कान, नाक और गले के रोगों का इलाज किया जाता है| यह एक तरह का लिक्विड होता है, जिसे नाक में डाला जाता है|
7. “गोल्डन हाउस” पुस्तक के लेखक कौन है?
“गोल्डन हाउस” पुस्तक के लेखक सलमान रुश्दी है| यह रुश्दी का 12वां उपन्यास है| यह रूश्दी की सबसे महत्वाकांक्षी और उकसाने वाली पुस्तकों में शुमार है तथा यह पुस्तक रुश्दी के सर्वश्रेष्ठ कार्य को प्रदर्शित करती है| यह पुस्तक अमेरिकी सपने के लिए एक शोकगीत की भांति है|
8. हाल ही में ग्लोबल डायवर्सिटी पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
ग्लोबल डायवर्सिटी पुरस्कार से बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को सम्मानित किया गया है| सलमान खान को यह पुरस्कार एक अभिनेता, निर्माता के रूप में भारतीय फिल्म उद्योग में उनके योगदान के साथ-साथ प्रसिद्ध टेलीविज़न शख्सियत, गायक और समाजसेवी होने के नाते दिया गया है| ग्लोबल डायवर्सिटी पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है, जिन्होंने दुनिया में विविधता के लिए कोई महत्वपूर्ण कार्य किया हो|
9. खालिद लतीफ़ का संबंध किस खेल से है?
खालिद लतीफ का संबंध क्रिकेट से है| खालिद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाज के रूप में खेलते है| पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की भ्रष्टाचार रोधी संहिता ने खालिद को क्रिकेट के सभी छह नियमों के उल्लघंन का दोषी पाया है| हाल ही में खालिद पर 10 लाख रुपये का जुर्माना और 5 वर्ष का प्रतिबंध लगाया गया है|
10. हाल ही में शुम बेन फेस्टिवल कहाँ पर मनाया जा रहा है?
शुम बेन फेस्टिवल कंबोडिया में मनाया जा रहा है| इस फेस्टिवल को फेस्टिवल ऑफ़ डेथ भी कहा जाता है और यह ताईवान फेस्टिवल जैसा ही है| इस फेस्टिवल में लोग अपने मृत रिश्तेदारों दोस्तों को याद करते है|
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 10 february 2025 at 10:00 AM | Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..