Current Affairs : 01-10-2017

1. हाल ही में ब्राजील के महा अभियोजक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
ब्राज़ील के महा अभियोजक के रूप में राकेल डॉड को नियुक्त किया गया है| इन्हें ऑपरेशन कार वॉश नामक अभियान की कमान सौपी गई है| इस ऑपरेशन में ऐसे भ्रष्टाचार की जांच चल रही है जिसमें 100 से ज्यादा नेता आरोपी हैं। डॉड ब्राज़ील के महा अभियोजक के पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला है|



2. हाल ही में किस राज्य में ‘प्रमाण’ विधेयक पास किया गया है?
केरल में ‘प्रमाण’ विधेयक पास किया गया है| इस विधेयक के तहत बुजुर्ग माता-पिता, दिव्यांग भाई-बहन की देखभाल नही करने वाले सरकारी कर्मचारियों का 10-15 फीसदी वेतन काट लिया जायेगा| यह कटा हुआ वेतन उनके माता-पिता, भाई-बहन पर ही खर्च होगा| असम यह कानून बनाने वाला देश का पहला राज्य है|


3. हाल ही में भारत के किस राज्य में विश्व की सबसे महंगी कॉफी “Civet Coffee” का उत्पादन शुरू किया गया है?
भारत के कर्नाटक में विश्व की सबसे महंगी कॉफी “Civet Coffee” का उत्पादन शुरू किया गया है| “Civet Coffee” को Luwark Coffee भी कहा जाता है| इस कॉफ़ी उत्पादन Civet बिल्ली द्वारा पचाए कॉफ़ी बीन से होगा| भारत एशिया का तीसरा सबसे बड़ा कॉफ़ी उत्पादक और निर्यातक देश है|


4. हाल ही में किस देश ने इन्टरनेट कालिंग एप्लीकेशन पर प्रतिबंध हटाया है?
सऊदी अरब ने इन्टरनेट कालिंग एप्लीकेशन पर प्रतिबंध हटाया है| वॉइस और विडियो कॉलिंग एप्लीकेशन जैसे व्हाट्सएप और स्काइप प्रयोक्ताओं के लिए व्यापक रूप से उपलब्ध होंगे| सऊदी अरब ने यह प्रतिबंध देश के व्यापार में भरोसा बढ़ाने के लिए हटाया है|


5. “एच-1 बी वर्क वीजा” क्या है?
“एच-1 बी वर्क वीजा” अमेरिकी कंपनियों को विशेषग्यता वाले पेशों में विदेशी कर्मचारियों को तैनात करने की अनुमति देता है| प्रतिवर्ष हजारों कर्मचारियों को तैनात करने के टेक्नोलॉजी कम्पनियां इसी वीजा पर निर्भर रहती है| ये वर्क वीजा भारत के आईटी पेशेवरों के बीच बहुत प्रसिद्ध है| हाल ही में अमेरिका ने सभी श्रेणियों में एच-1 बी वर्क वीजा की प्रीमियम प्रोसेसिंग फिर से शुरू कर दी गई है| अमेरिका ने अप्रैल 2017 में बड़ी संख्या में आए वीजा आवेदनों के बाद इसे अस्थायी तौर पर रोक दिया गया था|


6. के. एस. चुघ कौन थे?
के. एस. चुघ भारत के पहले किडनी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर थे| चुघ पीजीआई चंडीगढ़ की एथिक्स कमेटी के चैयरमैन थे| इन्हें किडनी रोगियों को बेहतर इलाज देने की वजह से इन्हें कई राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय तथा पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|


7. “द शेरशाह ऑफ़ कारगिल” पुस्तक के लेखक कौन है?
“द शेरशाह ऑफ़ कारगिल” पुस्तक के लेखक दीपक सुराना है| यह पुस्तक विक्रम बत्रा की एक प्रेरक कहानी है| इस पुस्तक में कारगिल युद्ध में शहीद हुए युवा परम वीर चक्र विजेता कप्तान विक्रम बत्रा के जीवन के विभिन्न पहलुओं का वर्णन किया गया है|


8. हाल ही में राष्ट्रपति पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
राष्ट्रपति पुरस्कार से डीआईजी (जेल) डी. रूपा को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| रूपा को यह पुरस्कार जेल में बंद एआईडीएमके की पूर्व महासचिव वी.के. शशिकला को मिल रही वीआईपी सुविधाओं का खुलासा और शशिकला को विशेष सुविधाएँ देने के लिए डीजीपी (जेल) अधिकारीयों को रुपये देने का खुलासा करने के लिए दिया गया था|


9. हाल ही में यूएस और यूएइ संयुक्त सैन्य अभ्यास कहाँ पर शुरू किया गया है?
यूएस और यूएइ संयुक्त सैन्य अभ्यास आबुधाबी में शुरू किया गया है| इस सैन्य अभ्यास को “आयरन यूनियन 5” नाम दिया गया है| इस सैन्य अभ्यास को दो देशों के मध्य द्विपक्षीय संबंधो और विनिमय प्रशिक्षण और सैन्य विशेषज्ञता बनाए रखने के लिए किया जाता है| यह ड्रिल आयरन क्लॉ अभ्यासों की एक श्रृंखला का विस्तार है| इस अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त अरब अमीरात की सशस्त्र बलों की तैयारी को बढ़ावा देना है और दोनों सेनाओं के संयुक्त सैन्य अभियानों के माध्यम से अपने अन्तराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना है|


10. विश्व का सबसे पुराना शॉपिंग मॉल कहाँ पर स्थित है?
विश्व का सबसे पुराना शॉपिंग मॉल इटली के मिलान शहर में स्थित है| इस मॉल का नाम गैलेरियो वितोरियो इमानुएल है| इसका निर्माण 1865 में शुरू किया गया था| यह मॉल काफी खुला-खुला है और दुनिया की मशहूर कंपनियों के स्टोर यहां मौजूद हैं। उनके नाम के बोर्ड भी एक जैसी डिज़ाइन में रखे गए हैं।
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 10 february 2025 at 10:00 AM | Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..