Current Affairs : 06-10-2017

1. हाल ही में निति आयोग द्वारा किस राज्य में “साथ” कार्यक्रम की शुरुआत की है?
निति आयोग द्वारा असम में “साथ” कार्यक्रम की शुरुआत की है| इस कार्यक्रम का उद्देश्य असम को स्वास्थ्य प्राथमिकताओं की पहचान में संरचनात्मक समर्थन उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यापक बदलाव के साथ राज्य के लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना है| यह कार्यक्रम असम में स्वास्थ्य प्राथमिकताओं का पता लगाएगा और विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का निदान करने में मदद करेगा|

2. हाल ही में पलाऊ में भारत के राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
पलाऊ में भारत के राजदूत के रूप में जयदीप मजूमदार को नियुक्त किया गया है| मजूमदार 1989 बैच के आईएफएस अधिकारी हैं। मजूमदार विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर सेवाएं दे चुके है| वर्तमान में मजूमदार फिलीपिंस में भारत के राजदूत के पद पर कार्यरत है|
3. एस्ली साकिर अल्पतेकिन कौन है?
एस्ली साकिर अल्पतेकिन ने लंदन (2012) में 1500 मीटर में गोल्ड जीता था| हाल ही में तुर्की एथलेटिक्स फेडरेशन ने एस्ली साकिर अल्पतेकिन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया है| साकिर तीसरी बार डोप टेस्ट में पॉजीटीव पाया था| साकिर ने 2015 में अपने ओलिंपिक और यूरोपियन चैंपियनशिप के 1500 मीटर के गोल्ड गंवा दिए थे। उस समय भी उनका डोप टेस्ट पॉजीटिव पाया गया था। तब उन्हें आठ साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था। हालांकि इस प्रतिबंध को बाद में चार साल का कर दिया गया था। साकिर पर 2004 में भी डोपिंग के कारण दो साल का प्रतिबंध लगाया गया था।
4. कोमल राव कौन है?
कोमल राव मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में पुरुष को हराने वाली पहली महिला है| हाल ही में कोमल ने 60 किलो वर्ग में पुरुष प्रतिद्वंद्वी को पराजित किया है| कोमल दुनिया की उन पांच महिला इंस्ट्रक्टर में है, जिन्हें ब्रूसली के स्टूडेंट रिचर्ड बस्टिलों से सर्टिफिकेट मिला है|
5. हाल ही में भारत की किस फिल्म को ऑस्कर के लिए चुना गया है?
भारत की ‘न्यूटन’ फिल्म को ऑस्कर के लिए चुना गया है| यह फिल्म पॉलिटिकल सेटायर फिल्म है| इस फिल्म में राजकुमार राव ने सरकारी कर्मचारी का किरदार निभाया है, जो चुनाव कराने के लिए नक्सल प्रभावित क्षेत्र में जाता है, जहां उसे नए तरह के अनुभव होते है| इस फिल्म को अमित मासूरकर ने डायरेक्ट किया है|
6. “टच्ड बाइ गॉड: हम ने कैसे मैक्सिको’ 86 विश्व कप जीता” पुस्तक के लेखक कौन है?
“टच्ड बाइ गॉड: हम ने कैसे मैक्सिको’ 86 विश्व कप जीता” पुस्तक के लेखक डिएगो अरमांडो मोरेडोना और डेनियल अर्क्यूक्किस्वा ने लिखी है| इस पुस्तक में इतिहास में सबसे उल्लेखनीय-और विवादस्पद-विश्व कप की जीत का वर्णन किया गया है|
7. मानव ठक्कर और मानुष शाह का संबंध किस खेल से है?
मानव ठक्कर और मानुष शाह का संबंध टेबल टेनिस से है| हाल ही में मानव ठक्कर और मानुष शाह की जोड़ी ने स्लोवेनिया ओपन जूनियर और कैडेट ओपन टेबल टेनिस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत लिया है| स्लोवेनिया ओपन जूनियर और कैडेट ओपन टेबल टेनिस के फाइनल मुकाबले में भारतीय जोड़ी मानव ठक्कर और मानुष शाह ने चीनी ताइपे की शीर्ष वरीयता प्राप्त फेंग आई-सिन और ताइ-मिंग वेई को जोड़ी को 11-7, 11-6, 17-15 से हराकर स्वर्ण पदक जीता है|
8. हाल ही में बेल्जियम जूनियर ओपन बैडमिंटन का ख़िताब किसने जीता है?
बेल्जियम जूनियर ओपन बैडमिंटन का ख़िताब भारतीय युवा शटलर वैष्णवी रेड्डी ने जीता है| वैष्णवी ने बेल्जियम जूनियर ओपन बैडमिंटन के फाइनल मुकाबले में विवियन सैंडोरहाजी को 21-19, 17-21, 21-12 से हराकर यह ख़िताब जीता है|
9. हाल ही में वर्जिन ऑफ मर्सी फेस्टिवल कहाँ मनाया जा रहा है?
वर्जिन ऑफ मर्सी फेस्टिवल स्पेन में मनाया जा रहा है| इस फेस्टिवल में लोग भारत की जन्माष्टमी पर बनने वाले ह्यूमन टावर की तरह लोग एक के ऊपर एक चढ़कर जश्न मनाते है| यह फेस्टिवल स्पेन के संरक्षक संत की याद में मनाया जाता है|
10. ‘द ग्रेट गार्डन’, कहाँ पर स्थित है?
‘द ग्रेट गार्डन’, जर्मनी के हेनोवर शहर में स्थित है| यह गार्डन अपनी हरियाली के लिए जाना जाता है| यहां पर स्थित 80 फीट ऊँचे फव्वारे को ‘द ग्रेट फाउन्टेन’ कहा जाता हैं| इस गार्डन की शुरुआत 18वीं सदी में हेनोवर के शासक की पत्नी सोफिया ने की थी जो आम लोगों के लिए बहुत कार्य करती थीं।
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 23 September 2024| Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..