Current Affairs : 07-10-2017

1. हाल ही में किस राज्य में “प्रधानमंत्री रसोई गैस पंचायत” शुरू की गई है?
गुजरात में “प्रधानमंत्री रसोई गैस पंचायत” शुरू की गई है| इस रसोई गैस पंचायत का उद्देश्य गोबर, चारकोल और लकड़ी जैसे ऊर्जा के पारंपरिक स्त्रोतों की तुलना में स्वच्छ ऊर्जा के इस्तेमाल के फायदों के बारें में व्यक्तिगत अनुभवों को बांटना है| इस पंचायत में आदिवासी और गरीब महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन दिया जायेगा|


2. हाल ही में किस एयरवेज ने “फ्लाई नाउ पे लेटर” योजना शुरू की है?
इतिहाद एयरवेज ने “फ्लाई नाउ पे लेटर” योजना शुरू की है| इस योजना के तहत लोगों को मासिक किस्तों में टिकटों का किराया देने का विकल्प दिया गया है| इस पहल द्वारा परिवारों की उडान भरने के लिए उनकी आवश्यकता अनुसार भुगतान योजनाओं की सुविधाओं के साथ डिज़ाइन किया गया है|

3. “पेंसिल पोर्टल” क्या है?
“पेंसिल पोर्टल” श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा विकसित एक इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफार्म है, जिससे बाल श्रम को समाप्त करने में मदद मिलेगी| इस ऑनलाइन पोर्टल को राज्य सरकार, जिला और परियोजना समितियों के साथ जोड़ा गया है| इस पोर्टल के घटक : चाइल्ड ट्रैकिंग सिस्टम, शिकायत प्रकोष्ठ, राज्य सरकार, राष्ट्रीय बाल श्रम परियोजना तथा परस्पर सहयोग है| इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य बाल श्रम को समाप्त करना है|

4. ईनम गंभीर कौन है?
ईनम गंभीर संयुक्त राष्ट्र (यूएनओ) में भारत के स्थायी मिशन की पहली सचिव है| ईनीम 2005 बैच की आइएफएस (भारतीय विदेश सेवा) अधिकारी है| इससे पहले ईनीम दिल्ली स्थित विदेश मंत्रालय में पाकिस्तान-अफ़ग़ानिस्तान-ईरान डेस्क पर भी कार्य कर चुकी है|

5. अरुण साधु कौन थे?
अरुण साधु प्रसिद्ध मराठी पत्रकार एवं लेखक थे| साधु को अपने उपन्यास ‘मुंबई दिनांक’ एवं उनकी पुस्तक सिंहासन के लिए जाना जाता है| साधु को साहित्य अकादमी पुरस्कार, एन सी केल्कर और आचार्य अत्रे पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है| इन्होनें कई लघु कहानियों के अलावा शिवसेना के उदय, वियतनाम युद्ध और चीनी क्रांति के बारें में भी लिखा था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

6. इमाम अहमद कौन थी?
इमाम अहमद विश्व की सबसे वजनी महिला थी| इमाम अहमद मिस्र की रहने वाली थी| इमाम के मुंबई में इलाज कराने के बाद इनका वजन करीब ढाई सौ किलो कम हो गया था| इमाम अहमद को 11 साल पहले उन्‍हें जो पेरालिसिस का अटैक पड़ा था, उससे वे अब तक नहीं उबर सकी हैं| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

7. “फॉल आउट, ऐ ईयर ऑफ़ पॉलिटिकल मेहेम” पुस्तक के लेखक कौन है?
“फॉल आउट, ऐ ईयर ऑफ़ पॉलिटिकल मेहेम” पुस्तक के लेखक टिम शिपमैन है| इस पुस्तक में ब्रिटेन में जून में हुए आम चुनाव के ठीक बाद प्रधानमंत्री टेरीजा को पद से हटाने के लिए उनके वरिष्ठ कैबिनेट मंत्रियों द्वारा साजिश रचने का वर्णन किया गया है| इस चुनाव में कंजेरवेटिव पार्टी ने संसद में अपना बहुमत खो दिया था|

8. हाल ही में शिकाली उत्सव कहाँ पर मनाया जा रहा है?
शिकाली उत्सव नेपाल में मनाया जा रहा है| यह उत्सव यहां नेवार समुदाय के लोग मनाते है| यह दशायन उत्सव के दौरान मनाए जाने वाला हिन्दू त्यौहारों में से एक है|

9. ब्रिटिश एयर कांकर्ड विमान ने आखिरी उड़ान कब भरी थी?
ब्रिटिश एयर कांकर्ड विमान ने आखिरी उड़ान 27 सितंबर 1973 में भरी थी| अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन से उड़ान भरे इस हवाई जहाज ने फ्रांस की राजधानी पेरिस तक की यात्रा सिर्फ तीन घंटे 32 मिनट में पूरी की थी। यह जहाज 1535 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से उड़ा था। ये उड़ान रिकॉर्ड बनाने की नीयत से ही की गई थी इस जहाज में कुछ यात्री भी सवार थे। कॉन्कर्ड दरअसल उन दिनों उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका के दौरे पर था क्योंकि इसके निर्माता चाहते थे कि उड़ान कंपनियां इनके जहाज खरीदें। 1976-2000 की जुलाई तक कॉन्कर्ड का सुरक्षा रिकॉर्ड अच्छा था। लेकिन इसके बाद एक हादसा होने से इसकी सुरक्षा पर सवाल उठने लगे थे|

10. पर्यटन दिवस कब मनाया जाता है?
पर्यटन दिवस प्रतिवर्ष 27 सितंबर को मनाया जाता है| यह दिवस लोगों को पर्यटन के महत्त्व के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है| इस दिवस का उद्देश्य विश्व पर्यटन की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में अन्तर्राष्ट्रीय समुदायों के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, राजनितिक मूल्यों को वैश्विक स्तर पर कैसे प्रभावित करता है, के बारे में लोगों को जागरूक करना है| इस वर्ष पर्यटन दिवस का विषय “बढ़ता पर्यटन: विकास का एक उपकरण” रखा गया है|
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 23 September 2024| Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..