Current Affairs : 08-10-2017

1. हाल ही में विदेश मंत्रालय में सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
विदेश मंत्रालय में सचिव के रूप में विजय गोखले को नियुक्त किया गया है| विजय गोखले ने बीजिंग के साथ डोकलाम संकट को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी| वर्तमान में विजय गोखले चीन में भारत के उच्चायुक्त पद पर कार्यरत है|


2. हाल ही में चीन में भारत के राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
चीन में भारत के राजदूत के रूप में गौतम बंवावाले को नियुक्त किया गया है| गौतम ने पूर्वी एशिया डिविजन के संयुक्त सचिव के रूप सेवाएँ दे चुके है, जहां इन्होनें चीन और जापान दोनों का कार्य संभाला था| वर्तमान में गौतम पाकिस्तान में उच्चायुक्त पद पर कार्यरत है|

3. हाल ही में विश्व की सबसे छोटी गिलहरी कहाँ पर पायी गई है?
विश्व की सबसे छोटी गिलहरी दक्षिण कालीमंतन प्रांत के मेरातस पर्वत में पायी गई है| इस गिलहरी की लम्बाई 73 मिलीमीटर और वजन 17 ग्राम है| इस प्रकार की गिलहरी बोर्निया द्वीप पर, खासकर समुद्र तट से 1,000 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पाई जाती है| गिलहरियां छोटे व मध्यम आकार के कृन्तक प्राणियों की विशाल परिवार की सदस्य है, जिन्हें स्कियुरिड़े कहा जाता है| अफ्रीकिय छोटी गिलहरी की लम्बाई सबसे छोटी मानी जाती है, इनका आकार 7-10 सेमी होता है|

4. “ऑपरेशन मुस्कान” क्या है?
“ऑपरेशन मुस्कान” रेलवे स्टेशनों व रेलवे परिसरों के द्वारा चलाया जाने वाला अभियान है| इस अभियान में लापता और चंगुल में फंसे बच्चों को रेलवे सुरक्षा बल द्वारा मुक्त करवाया जाता है और उन्हें घर पहुँचाने अथवा उनके पुनर्वास की व्यवस्था की जाती है|

5. ‘डीआरयूजेडबीए 2017″ क्या है?
‘डीआरयूजेडबीए 2017″ पाकिस्तान और रूस के मध्य आयोजित किया गया संयुक्त सैन्य अभ्यास है| इस सैन्य अभ्यास का उद्देश्य आतंकवाद के खिलाफ अभियान के लिए दोनों देशों में सैन्य सहयोग बढ़ाना है| हाल ही में यह संयुक्त सैन्य अभ्यास रूस के मिनराल्ने वोडी में आयोजित किया गया है|

6. एंजेला मर्केल कौन है?
एंजेला मर्केल असामान्य तौर पर निजता बरतने वाली और कम बोलने वाली राजनीतिज्ञ है| इन्हें रसायन विषय में क्वांटम थ्योरी पर कार्य करने के लिए डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया जा चुका है| इन्हें विश्व के एक शक्तिशाली महिला और शासक के रूप में जाना जाता है| हाल ही में एंजेला को लगातार चौथी बार जर्मनी चांसलर के रूप में नियुक्त किया गया है|

7. जेक लामोटा कौन थे?
जेक लामोटा पूर्व बॉक्सिंग चैम्पियन थे| इनके जीवन में रिंग के अंदर और बाहर हिंसा पर “रेजिंग बुल” नामक फिल्म बनाई गई थी| जेक अधिकतर मिडलवेट श्रेणी में लड़ते थे और “रेजिंग बुल” और “ब्रोंक्स बुल” के रूप में जाने जाते थे| जेक में अपने कैरियर में 83 जीत (30 नॉकआउट), 19 हार और 4 ड्रॉ मैच खेले है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

8. हाल ही में ‘सरला पुरस्कार’ से किसे सम्मानित किया गया है?
‘सरला पुरस्कार’ से बनज देवी को सम्मानित किया गया है| बनज देवी प्रसिद्ध ओडिया कवि और लघु कथा लेखिका है| बनज को यह पुरस्कार उनके द्वारा लिखीत ‘कठपुआ’ लघुकथा के लिए दिया गया है| यह पुरस्कार इंडियन मेटल्स पब्लिक ट्रस्ट (आईएमपीएसीटी) द्वारा दिया जाता है|

9. हाल ही में लिविंग लिजेंड पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
लिविंग लिजेंड पुरस्कार से महताब बामजी को सम्मानित किया गया है| महताब बामजी एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक है| यह पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है, जिन्होंने राष्ट्रीय पोषण सोसाइटी या क्षेत्रीय संगठन के काम में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो| बामजी भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी के मानद वैज्ञानिक है|

10. अन्तराष्ट्रीय परमाणु हथियारों का पूर्ण उन्मूलन दिवस कब मनाया जाता है?
अन्तराष्ट्रीय परमाणु हथियारों का पूर्ण उन्मूलन दिवस प्रतिवर्ष 26 सितंबर को मनाया जाता है| यह दिवस विश्व के विभिन्न देशों को परमाणु हथियारों के खतरे के प्रति जागरूक करने एवं उनके उन्मूलन के लिए मनाया जाता है|
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 23 September 2024| Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..