Current Affairs : 10-10-2017

1. हाल ही में किस देश में महिलाओं को वाहन चलाने की अनुमति प्रदान की गई है?
सऊदी अरब में महिलाओं को वाहन चलाने की अनुमति प्रदान की गई है| सऊदी अरब विश्व का एकमात्र ऐसा देश है, जहां महिलाओं के वाहन चलाने पर प्रतिबंध है|
2. हाल ही जारी की गई वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक सूची में भारत को कौनसा स्थान दिया गया है?

वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक सूची में भारत को 40वां स्थान दिया गया है| इस सूचकांक सूची में स्विट्ज़रलैंड को पहला, अमेरिका को दूसरा तथा सिंगापुर को तीसरा स्थान दिया गया है| इस सूची में चीन को 27वां स्थान दिया गया है| पिछले वर्ष भारत को इस सूची में 39वां स्थान दिया गया था|
3. हाल ही में किस देश की डोपिंग विरोधी प्रयोगशाला को निलंबित किया गया है?
फ़्रांस की डोपिंग विरोधी प्रयोगशाला को निलंबित किया गया है| फ़्रांस की डोपिंग विरोधी प्रयोगशाला को “विश्लेंषणात्मक मुद्दों” के कारण निलंबित किया गया है| इसके अनुसार पेरिस प्रयोगशाला को मूत्र और रक्त के विश्लेषण सहित किसी भी विरोधी गतिविधियों को निरीक्षित करने से रोक दिया गया है| पेरिस प्रयोगशाला फ़्रांस में इस प्रकार की एकमात्र संस्थान है| इस प्रयोगशाला में 2016 में 13,500 नमूनों का निरीक्षण किया गया था|
4. हाल ही में अमेरिका ने किस देश के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंध लगाये है?
अमेरिका ने उत्तर कोरिया के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंध लगाये है| इसके तहत उत्तर कोरिया के आठ बैंकों और 26 बैंक अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाये गये है| उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रमों को देखते हुए सुरक्षा परिषद 2006 से अब तक नौ बार उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगा चुका है|
5. हाल ही में ‘अतुल्य भारत’ अभियान कहाँ पर शुरू किया गया है?
‘अतुल्य भारत’ अभियान मिस्र के काहिरा में शुरू किया गया है| यह अभियान मिस्र के यात्रियों को रिझाने और उन्हें भारत में छुटियाँ बिताने के विकल्पों से अवगत कराने के लिए शुरू किया गया है| इस अभियान के तहत परिवहन प्राधिकरण की बसों में भारत के विभिन्न पर्यटन गंतव्यों की झलक दिखाएगी और भारत की संस्कृति, त्यौहार, स्मारक, वन्यजीव, लोग और भोजन के बारें में जानकारी दी जायेगी|
6. “आईएनएस तरासा” क्या है?
“आईएनएस तरासा” एक निगरानी युद्ध पोत है, जिसे आधुनिक तकनीक के साथ भारत के पश्चिमी तटों की निगरानी और सुरक्षा के लिए डिजाईन किया गया है| यह पोत 64.82 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलाई जा सकती है| इस पोत पर सीआरएन 19, 30 एमएम गन है, जो कि 5 किलोमीटर तक अचूक निशाना लगा सकती है| इस पोत के आधुनिक संचार उपकरण एवं राडार प्रणाली से अवैध और आतंकी गतिविधियों पर नजर रखी जा सकती है| यह समुद्री निगरानी और सुरक्षा हेतु बनाई गई यह निगरानी युद्धपोत अपनी क्लास की चौथी और आखिरी पोत है, इसे बेहद आधुनिक तौर पर बनाया गया है| इस युद्धपोत का वजन 315 टन है| इसकी लम्बाई 48 मीटर, चौड़ाई 7.5 मीटर तथा गहराई 4 मीटर है| इस युद्धपोत में लगी गन मैन्युअली और रिमोट दोनों से ऑपरेट की जा सकती है|
7. ‘दिव्यांग सारथी” क्या है?
‘दिव्यांग सारथी” एक मोबाइल एप है| इस एप में ऑडियो नोट्स है, जो लिखित जानकारी को ऑडियो फाइल में परिवर्तित करते है और साथ ही उपयोगकर्ता की आवश्यकता के अनुसार फौंट का आकार भी बदल सकते है| इस मोबाइल एप का उद्देश्य सामाजिक न्याय और आधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग से संबंधित विभिन्न उपयोगी जानकारी जैसे विभिन्न नियमों, दिशा-निर्देशों, योजनाओं, रोगजार संबंधी अवसरों के बारे में दिव्यांगजनों को सरल प्रारूप में जानकारी उपलब्ध करवाना है|
8. “ओएनजीसी” क्या है?
“ओएनजीसी” भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे अधिक लाभ अर्जित करने वाली कंपनी है| यह कच्चे तेल के अन्वेषण और उत्पादन गतिविधियों में सलिंप्त है| हाल ही में जारी की गई फॉच्यून ग्लोबल 500 की सूची में इसे 335वां स्थान दिया गया है| इसे 14 अगस्त 1956 को एक आयोग के रूप में स्थापित किया गया था| ओएनजीसी भारत के कच्चे तेल की कुल आवश्यकता का 30% उत्पादन करती है|
9. यिंगलक शिनवात्रा कौन है?
यिंगलक शिनवात्रा थाईलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री है| हाल ही में थाईलैंड के सुप्रीम कोर्ट ने शिनवात्रा को पांच वर्ष की सजा सुनाई है| शिनवात्रा को चावल सब्सिडी योजना प्रबंधन की अनदेखी का दोषी पाया गया है| इसी योजना की मदद से यिंगलक सत्ता में आई थी| 2014 में सैन्य शासन आने के बाद से ही इन पर कठोर कार्रवाई की आशंका थी।
10. कृपाशंकर पटेल कौन है?
कृपाशंकर पटेल पूर्व पहलवान व कुश्ती कोच है| इन पर सोशल मिडिया पर विवादस्पद और तुलनात्मक पोस्ट डालने का आरोप है| हाल ही में कृपाशंकर पटेल को भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) ने निलंबित कर दिया है| इन्होनें फिल्म ‘दंगल’ के लिए बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को कुश्ती के गुर सिखाये थे| इन्हें अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है|
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 23 September 2024| Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..