Current Affairs : 31-10-2017


1. हाल ही में अमेरिका-इंडिया बिज़नेस काउंसिल के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
अमेरिका-इंडिया बिज़नेस काउंसिल के अध्यक्ष के रूप में निशा देसाई बिस्वाल को नियुक्त किया गया है| निशा देसाई ने भारत-अमेरिका सामरिक और वाणिज्यिक वार्ता प्रारंभ करने सहित भारत और अमेरिका के बीच महत्पूर्ण साझेदारी की दिशा में बहुत कार्य किये है| वर्तमान में निशा देसाई अमेरिकी विदेश विभाग में दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों में सहायक विदेश सचिव पद पर कार्यरत है|

2. हाल ही में केन्द्रीय खेल सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
केन्द्रीय खेल सचिव के रूप में पूर्व संयुक्त सचिव राहुल भटनागर को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में राहुल भारतीय खेल प्राधिकरण के डायरेक्टर जनरल पद पर कार्यरत है| राहुल 2010 कॉमनवेल्थ के समय में खेल मंत्रालय में संयुक्त सचिव पद कार्यरत थे।
3. बिस्मय कुमार मोहंती कौन थे?
बिस्मय कुमार मोहंती ओडिया दैनिक ‘अजिकली’ के मालिक और संपादक थे| मोहंती ओडिशा के छोटे और मध्यम अख़बार संगठन के अध्यक्ष थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
4. काकुई तनाका कौन थे?
काकुई तनाका जापान के पूर्व प्रधानमंत्री थे| इन्हें 13 अक्टूबर 1983 को 20 डॉलर की रिश्वत लेने के लिए चार साल की कैद की सजा सुनाई गई थी| तनाका ने 1972 में लॉकहीड कॉर्पोरेशन से यह राशि 21 एल-1011 विमानों की खरीद के लिए ली थी। 1974 में इस मामले का खुलासा होने के बाद तनाका को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। दो निचली अदालतों ने इन्हें दोषी ठहराया था तथा 1993 में इनकी मृत्यु हो गई थी|
5. “बिम्सटेक” क्या है?
“बिम्सटेक” बंगाल की खाड़ी के आसपास के देशों का संगठन है जिसमे बांग्लादेश, भारत, म्यांमार, श्रीलंका, थाईलैंड, भूटान और नेपाल इसके सदस्य देश है| हाल ही में ‘बिम्सटेक’ ने पहला आपदा प्रबंधन अभ्यास दिल्ली में आयोजित किया है| इस अभ्यास के दौरान सदस्य देशों को अपने अनुभव साझा करने और एक-दूसरे से कुछ न कुछ सीखने का मौका मिलेगा|
6. “डूरंडस कर्स- अ लाइन अक्रॉस द पठान हार्ट” पुस्तक के लेखक कौन है?
“डूरंडस कर्स- अ लाइन अक्रॉस द पठान हार्ट” पुस्तक के लेखक राजीव डोगरा है| इस पुस्तक में अफ़ग़ान में जन्म लेने का एक साहसी विश्लेषण का वर्णन किया गया है| अफ़ग़ानिस्तान चारों तरफ से घिरा हुआ है और इसकी सबसे बड़ी सीमा पूर्व की और पाकिस्तान से लगी है, इसे डूरंड रेखा भी कहते है|
7. हाल ही में वायलर पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
वायलर पुरस्कार से प्रसिद्ध उपन्यासकार टी.डी. राधाकृष्णन को सम्मानित किया गया है| राधाकृष्णन को यह पुरस्कार मलयालम में सर्वश्रेष्ठ साहित्यिक कार्य के लिए दिया गया है| यह पुरस्कार वायलर राम वर्मा मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा मलयालम कवि और गीतकार वायलर की याद में स्थापित किया गया था| वायलर राम वर्मा आधुनिक साहित्य के सबसे प्रसिद्ध मलयालम कवि थे|
8. उस्मान ख्वाजा का संबंध किस खेल से है?
उस्मान ख्वाजा का संबंध क्रिकेट से है| उस्मान ख्वाजा ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम में मुख्य बल्लेबाज के तौर पर खेलते है| उस्मान ख्वाजा ने 24 टेस्ट की 42 पारियों में 45.47 की औसत से 1,728 रन बनाए हैं। इनमें 5 शतक और 8 अर्धशतक शामिल हैं। इन्होनें 18 वनडे और 9 टी20 मैच भी खेले हैं। पाकिस्तान में जन्मे ख्वाजा ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलने वाले पहले मुस्लिम क्रिकेटर हैं।
9. अशोक चांदना का संबंध किस खेल से है?
अशोक चांदना का संबंध पोलो से है| हाल ही में चांदना पर इंडियन पोलो संघ की अनुशासनत्मक समिति ने चांदना के पोलो खेलने पर तीन महीने का प्रतिबंध लगा दिया है| चांदना पर यह प्रतिबंध एक मैच के दौरान रेफरी भवानी काल्वी के साथ दुर्व्यवहार के कारण लगाया गया है| इन पर इंडियन पोलो समिति ने 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है|
10. आतंकियों ने जर्मनी के हवाई-जहाज का अपहरण कब किया था?
आतंकियों ने जर्मनी के हवाई-जहाज का अपहरण  13 अक्टूबर 1977 में किया था| इस हवाई-जहाज का अपहरण आतंकी संगठन रेड आर्मी के आंतकियो ने कर लिया था| यह हवाई-जहाज जर्मनी के सोन सैंट जोआन एयरपोर्ट से फ्रैंकफर्ट इंटरनेशनल एयरपोर्ट जा रहा था। लेकिन आतंकी इस जहाज का अपहरण कर सोमालिया ले गए थे। आतंकियों ने इस हवाई-जहाज के पायलट की हत्या कर दी थी। इस हवाई-जहाज में 86 यात्री और 5 क्रू मेंबर थे। आतंकियों ने यात्रियों के बदले में जर्मनी के आगे 11 आतंकियों की छोड़ने की शर्त रखी थी। तब जर्मनी ने सैन्य कमांडो को भेजा तथा 18 अक्टूबर को जर्मन कमांडोज ने एक आतंकी को ढेर करके और एक आतंकी को गिरफ्तार करके गिरफ्तार करके बाकी 90 लोगों को सुरक्षित बचा लिया था।
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 26 August| Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..