Current Affairs : 06-12-2017

1. हाल ही में तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक के रूप में महेंद्र रेड्डी को नियुक्त किया गया है| महेंद्र रेड्डी तेलंगाना पुलिस महानिदेशक के पद पर नियुक्त होने वाले दूसरे व्यक्ति है| महेंद्र रेड्डी 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी है|
2. हाल ही में अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के लोकपाल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के लोकपाल के रूप में भास्कर गांगुली को नियुक्त किया गया है| भास्कर गांगुली ने 1982 में एशियाई खेलों में भारतीय टीम के कप्तान के रूप में अपनी सेवाएँ दी है|

3. हाल ही में विश्व की सबसे पुरानी निद्रामग्न बुद्ध प्रतिमा कहाँ पर पाई गई है?
विश्व की सबसे पुरानी निद्रामग्न बुद्ध प्रतिमा पाकिस्तान में पाई गई है| तीसरी सदी की यह प्रतिमा 48 फिट लंबी है| यह प्रतिमा भमाला स्तूप के पास खुदाई के दौरान मिली है| यह दुनिया की अब तक की सबसे प्राचीन प्रतिमा है| यहां पर बुद्ध से संबंधित 500 वस्तुएं और मिली है|
4. थॉमस चांडी कौन है?
थॉमस चांडी केरल के परिवहन मंत्री है| हाल ही में थॉमस चांडी ने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है| थॉमस पर गैर-कानूनी तरीके से दूसरे व्यक्ति की जमीन पर कब्ज़ा कर रिसॉर्ट बनाने का आरोप है| थॉमस 92 करोड़ रुपए से अधिक संपत्ति के साथ केरल कैबिनेट में सबसे अमीर सदस्य है।
5. हाल ही में पीडीएसए डिकिन मेडल से किसे सम्मानित किया गया है?
पीडीएसए डिकिन मेडल से इंग्लैंड की सेना के एक डॉग को सम्मानित किया गया है| इस डॉग को यह पुरस्कार अफगानिस्तान में सैकड़ों सैनिकों की जान बचाने के लिए दिया गया है| यह डॉग मालिनइस प्रजाति का है| यह इंग्लैंड का सर्वोच्च वीरता पुरस्कार है| इसे विक्टोरिया क्रॉस के समकक्ष माना जाता है|
6. ‘छत्रपति सम्मान’ किसकी स्मृति में प्रदान किया जाता है?
‘छत्रपति सम्मान’ हरियाणा के शहीद पत्रकार रामचन्द्र छत्रपति की स्मृति में प्रदान किया जाता है| यह सम्मान प्रति वर्ष देश के किसी गणमान्य लेखक, पत्रकार या बुद्धिजीवी को प्रदान किया जाता है| इस सम्मान हेतु उसी पेशेवर का चयन किया जाता है, जिसने समाज को बेहतर बनाने के प्रयासों में बौद्धिक या रचनात्मक योगदान दिया हो| रामचंद्र छत्रपति ने अपने अख़बार “पूरा सच” में विवादस्पद डेरा मालिक गुरमीत राम रहीम सिंह का पर्दाफाश किया था| रामचंद्र छत्रपति को खबर छापने के कुछ दिनों बाद सिरसा में गोली मार के हत्या कर दी गई थी| हाल ही में ‘छत्रपति सम्मान” से वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश को सम्मानित किया गया है| उर्मिलेश देश के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार और लेखक है|
7. मोहम्मद हफीज का संबंध किस खेल से है?
मोहम्मद हफीज का संबंध क्रिकेट से है| वर्तमान में हाफिज पाकिस्तान की क्रिकेट टीम में ट्वेंटी 20 प्रारूप के कप्तान है। हाल ही में आईसीसी ने इनकी गेंदबाजी पर तीन साल में तीसरी बार बैन लगाया है। हफीज की कोहनी गेंदबाजी करने के दौरान ज्यादातर समय 15 डिग्री के मानक से अधिक मुड़ती है, जो अवैध है। इसलिए हफीज की गेंदबाजी पर बैन लगाया गया है|
8. हाल ही में “लावी मेला” कहाँ पर आयोजित किया जा रहा है?
“लावी मेला” हिमाचल प्रदेश में आयोजित किया जा रहा है| यह मेला तिब्बत और हिमाचल प्रदेश के बीच व्यापारिक संधि हस्ताक्षर के उपलक्ष तथा परंपरागत रूप से ऊन, सूखे फल, अन्य पारंपरिक शिल्प और उत्पादों के प्रचार और बिक्री के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है|
9. पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री कौन बनी थी?
पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो भुट्टो बनी थी| बेनजीर भुट्टो को 16 नवंबर 1988 में पाकिस्तान की प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है| बेनजीर दो बार पाकिस्तान की प्रधानमंत्री बनी थी| चुनाव प्रचार में बेनजीर ने आतंकी संगठनों की आलोचना की थी। इसके कुछ दिन बाद 27 दिसंबर 2007 को एक चुनावी रैली में गोली मारकर इनकी हत्या कर दी गई थी|
10. विश्व दर्शन दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व दर्शन दिवस प्रतिवर्ष नवंबर महीने के तीसरे गुरुवार को मनाया जाता है| यह दिवस दार्शनिक विरासत को साझा करने के लिए विश्व के सभी लोगों को प्रोत्साहित करने और नए विचारों के लिये खुलापन लाने के साथ-साथ बुद्धिजीवियों एवं सभ्य समाज को सामाजिक चुनौतियों से लड़ने के लिए विचार-विमर्श करने के उद्देश्य से मनाया जाता है|


ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 23 September 2024| Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..