Current Affairs : 13-12-2017

1. हाल ही में किस देश में समलैंगिक शादी को मान्यता दी गई है?
ऑस्ट्रेलिया में समलैंगिक शादी को मान्यता दी गई है| ऑस्ट्रेलिया ने 2004 में समलैंगिक शादी पर प्रतिबंध लगा दिया था। ऑस्ट्रेलिया समलैंगिक शादी को मान्यता देने वाला विश्व का 26वां देश बन गया है।
2. हाल ही में मिस इंटरनेशनल 2017 का ख़िताब किसने जीता है?
मिस इंटरनेशनल 2017 का ख़िताब इंडोनेशिया की केविन लिलियाना ने जीता है| केविन लिलियाना एक मॉडल है| लिलियाना ने यह ख़िताब विश्व की 68 सुंदरियों को हराकर जीता है| इंडोनेशिया का यह पहला मिस इंटरनेशनल ख़िताब है|


3. ‘ज्यूक बॉक्स’ क्या है?
‘ज्यूक बॉक्स’ लाउडस्पीकर और रिकॉर्ड प्लेयर को मिलाकर विकसित की गई संगीत की ऐसी मशीन है, जो सिक्का डालने से चलती थी| इस मशीन को 23 नवंबर 1928 में विकसित किया गया था| इस ज्यूक बॉक्स में 8 गानों का विकल्प होता था। यह मशीन बहुत बड़ी और भारी थी। धीरे-धीरे इसका आकार छोटा और गानों की संख्या बढ़ती गई। ज्यूक बॉक्स पर अक्षरों की मदद से आप अपनी पसंददीदा गाने का नाम डालकर भी सुन सकते थे|
4. “सौभाग्य’ वेब पोर्टल क्या है?
“सौभाग्य” वेब पोर्टल घरेलू विदुयतीकरण की प्रगति की निगरानी के लिए एक मंच है, जो घरेलू बिजलीकरण की स्थिति (राज्य, जिला, गांवो के क्रम में), लाइव आधार पर प्रगति, राज्यवार लक्ष्य और उपलब्धि तथा बिजलीकरण की मासिक प्रगति के बारे में सूचनाओं का प्रचार-प्रसार करेगा| इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के सभी इच्छुक घरों और शहरी क्षेत्रों के गरीब परिवारों को निशुल्क बिजली कनेक्शन दिया जाता है|
5. राजनारायण कौन थे?
राजनारायण भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी को लोकसभा चुनाव और कोर्ट में शिकस्त देने वाले समाजवादी नेता थे| इन्होनें 1977 के चुनाव में इंदिरा गांधी को रायबरेली से चुनाव में हराया था। हाल ही में केंद्र सरकार ने राजनारायण की स्मृति में डाक टिकट जारी किया है|
6. वी खालिद कौन थे?
वी खालिद पूर्व सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश थे| खालिद केरल उच्च न्यायालय में न्यायाधीश और जम्मू और कश्मीर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुके है| वी खालिद ने जम्मू-कश्मीर में 1984 में मात्र 12 दिनों तक राज्यपाल पद अपनी सेवाएँ दी थी| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
7. सजल चक्रवर्ती कौन है?
सजल चक्रवर्ती झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव है| हाल ही में इन्हें बिहार के बहुचर्चित चारा घोटाले के एक मामले में 5 वर्ष की सजा सुनाई गई है, तथा इन पर चार लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है| इन्हें चाईबासा कोषागार से 37.37 करोड़ की अवैध निकासी मामले में दोषी करार दिया गया है। चक्रवर्ती 1992 से 1995 के बीच चाईबासा कलेक्टर थे। तब वे पशुपालन विभाग में हो रही अवैध निकासी नजरअंदाज कर रहे थे। इन पर इससे जुड़े ठेकेदार से गिफ्ट में लैपटॉप लेने का भी आरोप है।
8. हाल ही में एएफसी चैंपियंस लीग का ख़िताब किसने जीता है?
एएफसी चैंपियंस लीग का ख़िताब जापान के क्लब उडवा रेड डायमंड्स ने जीता है| उडवा रेड डायमंड्स ने एएफसी चैम्पियंस लीग के फाइनल मुकाबले में सऊदी क्लब अल-हिलाल को 1-0 से हराकर यह ख़िताब जीता है| जापान के क्लब उड़वा रेड डायमंड्स ने एएफसी चैंपियंस लीग का खिताब दूसरी बार जीता है| उड़वा रेड डायमंड्स ने एएफसी चैंपियंस लीग का खिताब पहली बार 2000 में जीता था।
9. संगई महोत्सव प्रतिवर्ष कब आयोजित किया जाता है?
संगई महोत्सव प्रतिवर्ष 21 नवंबर को आयोजित किया जाता है| यह महोत्सव मणिपुर के राज्य पशु संगई हिरण के नाम पर रखा गया है| मणिपुर में संगई हिरण बहुलता से पाए जाते है| इस महोत्सव में कला और संस्कृति, हथकरधा, हस्तशिल्प, स्वदेशी खेल, भोजन, संगीत और साहसिक खेल आदि आयोजित किये जाते है|
10. अमेरिका में अपालेचियन तूफान कब आया था?
अमेरिका में अपालेचियन तूफान 24 नवंबर 1950 में आया था| इस तूफान की रफ्तार 250 किलोमीटर प्रति घंटे थी| इसकी वजह से लगभग 10 लाख लोगों को बिजली के बगैर वक्त गुजारना पड़ा था। अमेरिका के पूर्वी तट पर आए इस तूफान से 22 राज्य प्रभावित हुए थे। कुछ जगहों पर तो बर्फ की मोटी परतें जम गईं थी| यह तूफान ‘द ग्रेट अपालेचियन’ नाम से मशहूर हुआ था| इस तूफान के बाद अमेरिकी बीमा कंपनियों को 6.5 करोड़ डॉलर से ज्यादा चुकाने पड़े थे। यह पूर्व में तूफान या बवंडर के दौरान चुकाए गए मुआवजे से ज्यादा थी।
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 23 September 2024| Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..