Current Affairs : 29-12-2017


1. हाल ही में किस राज्य में ‘द मिलेनियर्स फार्मर्स स्कूल’ परियोजना शुरू की गई है?
उत्तर प्रदेश में ‘द मिलेनियर्स फार्मर्स स्कूल’ परियोजना शुरू की गई है| इस परियोजना के तहत किसानों को हाईटेक खेती करना सिखाया जायेगा| इस परियोजना में किसानों को औधोगिक, मत्स्य पालन, पशुपालन जैसे तमाम क्षेत्र की योजनाओं की जानकारी भी दी जायेगी| इस परियोजना का उद्देश्य किसानों को उनकी आय बढ़ाने के लिए शिक्षित एवं जागरूक करना है|
2. हाल ही में किस रेलवे स्टेशन को भारत का प्रथम ऊर्जा कुशल ‘ए 1 श्रेणी’ का दर्जा प्रदान दिया गया है?

हैदराबाद के काचीगुडा रेलवे स्टेशन को भारत का प्रथम ऊर्जा कुशल ‘ए 1 श्रेणी’ का दर्जा प्रदान दिया गया है| काचीगुडा रेलवे स्टेशन को यह दर्जा 1,312 पारंपरिक लाइट को LED से , 12 एयर कंडीशनर को ऊर्जा कुशल इनवर्टर से संचालित कर और 370 पंखो को ब्रशलेस डीसी विदुयत मोटर्स से संचालित करने पर प्रदान किया गया है|
3. होमी व्यारवाला कौन थी?
होमी व्यारवाला भारत की पहली महिला फोटो पत्रकार थी| इन्होनें दूसरे विश्व युद्ध के शुरू होने पर बॉम्बे स्थित ‘द इल्युस्ट्रेटड विकली ऑफ़ इंडिया’ पत्रिका के लिए कार्य किया था| इन्होनें हो ची मिन्ह, अमेरिकी राष्ट्रपतियों आइजनहॉवर और जैकलिन केनेडी की भी शानदार तस्वीरें खीची थी| इन्हें पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था| हाल ही में गूगल ने होमी व्यारवाला को उनके 104वें जन्मदिन पर डूडल बनाकर श्रद्धांजलि दी है|
4. “होमो ड्यूस” पुस्तक के लेखक कौन है?
“होमो ड्यूस” पुस्तक के लेखक इजराईल इतिहासकार युवाल नोह हरारी है| इस पुस्तक में मानवीयता और नैतिकता के दार्शनिक पहलुओं के बारे में बताया गया है| इनकी रचनाएँ सबसे लोकप्रिय श्रेणी में शामिल है और इसमें भी उनका सीधा सवाल है- मनुष्य का भविष्य क्या है?
5. “द रोल्स डू नॉट अप्लाय” पुस्तक के लेखक कौन है?
“द रोल्स डू नॉट अप्लाय” पुस्तक के लेखक एरियल लेवी है| यह पुस्तक मेमोऑइर 2013 में उनके लिखे एक लेख पर आधारित है, जिसे नेशनल मैगज़ीन अवार्ड मिला था| इस पुस्तक में महिलाओं की हकीकत का वर्णन किया गया है, और कहा गया है कि दुनिया उनकी जरूरतों पर ध्यान नही देती है|
6. हाल ही में नोबेल शांति पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
नोबेल शांति पुरस्कार से आईकैन को सम्मानित किया गया है| आईकैन को यह पुरस्कार पिछले एक दशक से विश्व को परमाणु हथियारों से मुक्त बनाने के लिए चलाये जा रहे अभियान के लिए दिया गया है| आईकैन का पूरा नाम “द इंटरनेशनल कैम्पेन टू एबोलिश न्यूक्लियर वेपन” है| इस संस्था में 100 से अधिक संगठन जुड़े हुए है, जो मिलकर वैश्विक स्तर पर कार्य करते है| इसका मुख्यालय स्विट्ज़रलैंड स्थित जिनेवा में स्थित है|
7. हाल ही में आसियान-भारत संपर्क शिखर सम्मेलन कहाँ पर आयोजित किया गया है?
आसियान-भारत संपर्क शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित किया गया है| इस शिखर सम्मेलन का विषय ” 21वीं सदी में एशिया के लिये डिजिटल और भौतिक संपर्क सुविधा संवर्धन’ रखा गया है|
8. हाल ही में भारत ने हॉकी वर्ल्ड लीग प्रतियोगिता में कौनसा पदक जीता है?
भारत ने हॉकी वर्ल्ड लीग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है| भारत ने भारत ने हॉकी वर्ल्ड लीग प्रतियोगिता के मुकाबले में जर्मनी को 2-1 से हराकर कांस्य पदक जीता है| भारत ने हॉकी वर्ल्ड लीग में दूसरी बार कांस्य पदक जीता है|
9. दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद खत्म करने की मांग कब उठाई गई थी?
दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद खत्म करने की मांग 10 दिसम्बर 1961 में उठाई गई थी| यह मांग नोबेल पुरस्कार से सम्मानित प्रतिबंधित अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के नेता अल्बर्ट लूथली ने उठाई थी| इन्हें शांति नोबेल पुरस्कार दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ लड़ने और शांति स्थापित करने के प्रयासों के लिए दिया गया था|
10. रूस ने चेचेन विद्रोहियों पर कार्रवाई करने के लिए सेना कब भेजी थी?
रूस ने चेचेन विद्रोहियों पर कार्रवाई करने के लिए 11 दिसम्बर 1994 में सेना भेजी थी| उस समय रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन थे| रूस की सेना के मुताबिक उनका उद्देश्य इलाके में संवैधानिक अनुशासन लौटाना था।
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 23 September 2024| Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..