Current Affairs : 31-12-2017


1. हाल ही में किस राज्य में ‘अपनी जड़ो से जुड़े’ योजना शुरू की गई है?
पंजाब में ‘अपनी जड़ो से जुड़े’ योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य नवयुकों को पंजाब की वास्तविक स्थिति से अवगत करवाना है|
2. हाल ही में सिक्यूरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ़ इंडिया के कार्यकारी निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
सिक्यूरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ़ इंडिया के कार्यकारी निदेशक के रूप में आनंद राजेश्वर बैवार को नियुक्त किया गया है| आनंद राजेश्वर 1990 बैच के भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी है| वर्तमान में आनंद राजेश्वर कोलकाता में आयकर आयुक्त के पद पर कार्यरत है|

3. “लक्ष्य” क्या है?
“लक्ष्य” एक मोबाइल एप्लीकेशन सेवा है इस मोबाइल एप्लीकेशन सेवा को लांच करने का उद्देश्य मातृतव ऑपरेशन थियेटर (ओटीएस) में गर्भवती मां को प्रदान की जाने वाली सुविधा की गुणवत्ता में सुधार करना है| जिससे बच्चे में जन्म से संबंधित अवांछनीय प्रतिकूल परिणामों को रोका जा सके|
4. ओमारोसा मैनिगॉल्ट कौन है?
ओमारोसा मैनिगॉल्ट अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अफ़्रीकी मूल की अमेरिकी सलाहकार है| ओमारोसा ने व्हाइट हाउस सार्वजनिक संपर्क कार्यालय की संचार निदेशक के रूप में सेवाएँ दी है| ओमारोसा राष्ट्रपति चुनाव के दौरान ट्रंप की प्रचार टीम की सक्रिय सदस्य थी| हाल ही में इन्होनें अपने सलाहकार पद से इस्तीफा दे दिया है|
5. गुरुदेव सिंह गिल कौन है?
गुरुदेव सिंह गिल भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान है| हाल ही में गिल को फुटबॉल क्षेत्र में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के सम्मानित किया गया है| गिल ने 1978 में बैंकॉक में खेले एशियाई खेलों में भारतीय टीम की कप्तानी की थी|
6. हाल ही में श्रीलाल शुक्ल इफ्को साहित्य पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
श्रीलाल शुक्ल इफ्को साहित्य पुरस्कार से मॉरीशस के लेखक रामदेव धुरंधर को सम्मानित किया गया है| कथाकार रामदेव धुरंधर को यह पुरस्कार ‘पथरीला सोना’ उपन्यास के लिए दिया गया है| ‘पथरीला सोना’ उपन्यास छः खंडों में प्रकाशित हुआ है. इस महाकाव्यात्मक उपन्यास में उन्होंने किसानों-मजदूरों के रूप में भारत से मॉरीशस आए अपने पूर्वजों की संघर्षमय जीवन-यात्रा का कारुणिक वर्णन किया है| इन्होनें ‘छोटी मछली बड़ी मछली’, ‘चेहरों का आदमी’, ‘बनते बिगड़ते रिश्ते’, ‘पूछो इस माटी से’ जैसे अन्य शानदार उपन्यास भी लिखे हैं. रामदेव धुरंधर ने “विष–मंथन”तथा “जन्म की एक भूल” जैसे दो कहानी संग्रह भी लिखे हैं. इसके अतिरिक्त उनके अनेक व्यंग्य संग्रह और लघु कथा संग्रह भी प्रकाशित हैं| यह सम्मान प्रति वर्ष किसी ऐसे हिन्दी लेखक को दिया जाता है जिसकी रचनाओं में ग्रामीण और कृषि जीवन से जुड़ी समस्याओं, आकांक्षाओं और संघर्षों का वर्णन किया गया हो| अब तक विद्यासागर नौटियाल, शेखर जोशी, संजीव, मिथिलेश्वर, अष्टभुजा शुक्ल एवं कमलाकांत त्रिपाठी को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है|
7. हाल ही में किस शब्द को ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के वर्ड ऑफ ईयर के रूप में घोषित किया गया है?
यूथक्वेक’ शब्द को ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के वर्ड ऑफ ईयर के रूप में घोषित किया गया है। यह शब्द मतदाताओं के बीच राजनीतिक जागृति दर्शाता है। ब्रिटेन में 2017 के चुनाव के दौरान इस शब्द का सबसे ज्यादा इस्तेमाल भाषण में किया गया था|
8. हाल ही में मदर टेरेसा मेमोरियल पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
मदर टेरेसा मेमोरियल पुरस्कार से भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को सम्मानित किया गया है| प्रियंका चोपड़ा को यह पुरस्कार सामाजिक मुद्दों को दिए गये उनके समर्थन के कारण दिया गया है| हाल ही में इन्हें यूनिसेफ की गुडविल एम्बेसडर भी बनाया गया है| इन्हें दादा साहेब फाल्के एकेडमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है| इन्हें यह पुरस्कार मराठी फिल्म’ वेंटिलेटर’ के लिए दिया गया था|
9. हाल ही में 2023 क्रिकेट विश्वकप की मेजबानी किस देश को सौपी गई है?
2023 क्रिकेट विश्वकप की मेजबानी भारत को सौपी गई है| यह क्रिकेट विश्वकप का 13वां संस्करण होगा| हर बार की तरह इस बार भी चैम्पियंस ट्रॉफी में 10 टीमें हिस्सा लेंगी| जिनमें से दो टीमें 2022 विश्वकप क्वालीफायर के जरिए इस प्रतियोगिता में जगह बनायेंगी| इससे पहले भारत तीन बार क्रिकेट प्रतियोगिता की सह-मेजबानी कर चुका है|
10. हाल ही में किस राज्य में “आदिवासी महोत्सव” का आयोजन किया गया है?
छतीसगढ़ में “आदिवासी महोत्सव” का आयोजन किया गया है| यह दिवस स्वतंत्रता सेनानी और छतीसगढ़ के महान क्रांतिकारी वीर नारायण सिंह के शहीद दिवस के रूप में आयोजित किया गया है|
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 26 August| Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..