झील (Lake)

झील (Lake) का अर्थ: जल का ऐसा स्थिर भाग जो चारों और से स्थलखण्डों से घिरा हुआ होता है। झीलों को पृथ्वी के ऐसे गद्ढे भी कहा जा सकता है जिनमें जल भरा हुआ होता है।

…………………………………………………….

– झीलों के प्रकार (Types of Lakes): झीलें मुख्यत: दो प्रकार की होती हैं – खारे (saline) पानी वाली तथा मीठे पानी (fresh-water) वाली।

…………………………………………………….


– झीलें कहाँ पाई जाती हैं? – झीलें भूपटल के किसी भी भाग पर हो सकती हैं। ये उच्च पर्वतों पर मिलती हैं, पठारों और मैदानों पर भी मिलती हैं तथा स्थल पर सागर तल से नीचे भी पाई जाती हैं।

…………………………………………………….

– भारत की सबसे बड़ी झील कौन सी है? – ओडीशा की चिल्का झील (इसका क्षेत्रफल लगभग 3,560 वर्ग किलोमीटर है)

…………………………………………………….

– चिल्का झील (Chilka) की अवस्थिति क्या है? – यह ओडीशा के पुरी (Puri) जिले में बंगाल की खाड़ी के तट से सटी हुई है

…………………………………………………….



– चिल्का झील की प्रमुख विशेषताएं क्या हैं? – यह भारत की सबसे बड़ी झील तथा दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी समुद्री झील है

…………………………………………………….

– चिल्का झील किस प्रकार की झील है? – ये अनूप झील (Lagoon) है तथा इसका पानी खारा है (अनूप (Lagoon) ऐसी झीलों को कहा जाता है जिनको नदियों के मुहाने पर समुद्र की धाराएं या पवनें बालू के टीले बनाकर इनके जलीय क्षेत्रों को समुद्र से अलग कर देती हैं। लेकिन ये समुद्र से बिल्कुल सटी हुई होती हैं।)

…………………………………………………….

– भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील कौन सी है? – चिल्का

…………………………………………………….

– भारत की मीठे पानी की सबसे बड़ी झील (India’s largest freshwater lake) कौन सी है? – वुलर (जम्मू एवं कश्मीर)

…………………………………………………….

– वुलर झील (Wular Lake) जम्मू एवं कश्मीर के किस जिले में स्थित है? – बांदीपोरा (Bandipora)

…………………………………………………….



– वुलर झील का निर्माण किस नदी द्वारा किया जाता है? – झेलम नदी (यह झेलम नदी के प्रवाह क्षेत्र के बीच में पड़ती है)

…………………………………………………….

– वुलर स्थलाकृति के हिसाब से किस प्रकार की झील है? – विवर्तनिक झील (इसका निर्माण पृथ्वी की विवर्तनिक गतिविधियों (Techtonic activities) के कारण हुआ है)

…………………………………………………….

– वुलर झील की वर्तमान स्थिति क्या है? – यह झील बहुत तेजी से सिकुड़ती जा रही है और अब इसका अस्तित्व एक कोने में ही बचा है।

…………………………………………………….

भारत की सबसे ऊँची झील कौन सी है? – गुरुडोंगमार झील – Gurudongmar Lake (सिक्किम (Sikkim) में स्थित इस झील की ऊँचाई 5,430 मीटर (17,800 फीट) है तथा इसका नाम बौद्ध गुरू पद्मसंभव के नाम पर रखा गया है)



…………………………………………
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 23 September 2024| Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..