✴️4 जनवरी ✴️

ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 4 जनवरी वर्ष का चौथा दिन है। साल में अभी और 361 दिन शेष हैं। (लीप वर्ष में 362 दिन)

👉 4 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

◾️1966 - भारत के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और पाकिस्तान के जनरल अयूब खान के बीच भारत पाकिस्तान सम्मलेन की शुरूआत।
◾️1972 - नयी दिल्ली में इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिमिनालॅजी एंड फारेंसिक साइंस का उद्घाटन।
◾️1990 - पाकिस्तान में दो ट्रेनों की टक्कर में करीब 307 लोग मारे गए और उससे दोगुने घायल हुए।
◾️1998 - बांग्लादेश ने भारत को उल्फा महासचिव अनूप चेतिया को सौंपने से इन्कार किया।

◾️1999 - मंगल ग्रह पर भाप का विश्लेषण करने हेतु अमेरिकी यान 'मार्स पौसर लैंडर प्रोब' का प्रस्थान।
◾️2002 - ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर भारत पहुँचे।
◾️2004 - भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाक प्रधानमंत्री जमाली के बीच इस्लामाबाद में वार्ता आयोजित।
◾️2006 - दुबई के शासक शेख़मकतूम बिन रशीद अल मकतूम का निधन।
◾️2008- गुजरात में मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी मंत्रीमण्डल में 18 नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी।
◾️2008- अमेरिका ने श्रीलंका को सैन्य उपकरणों और सेवाओं की आपूर्ति पर रोक लगायी।
◾️2009- पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने यूपीए से नाता तोड़ा।
◾️2010- भारत में स्टॉक एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया के आदेश पर शेयर बाज़ारों के खुलने का समय एक घंटा पहले सुबह 9 बजे कर दिया गया।

👉 4 जनवरी को जन्मे व्यक्ति

◾️1809 - लुई ब्रेल - नेत्रहीनों के लिये ब्रेल लिपि का निर्माण करने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति
◾️1892 -जे.सी. कुमारप्पा - भारत के एक अर्थशास्त्री थे।
◾️1924 - सेबास्तियन कप्पेन, धार्मिक विचारक
◾️1925 - गोपाल दास नीरज- कवि
◾️1931 - निरुपा रॉय अभिनेत्री
◾️1965 - आदित्य पंचोली अभिनेता
◾️1988 - नाबिला जमशेद, भारतीय लेखक
◾️1925 - प्रदीप कुमार, हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता
◾️1887 - लोचन प्रसाद पाण्डेय - प्रसिद्ध साहित्यकार, जिन्होंने हिन्दी एवं उड़िया, दोनों भाषाओं में काव्य रचनाएँ भी की हैं।
◾️1952 - टी. एस. ठाकुर - वर्तमान मुख्य न्यायाधीश, भारत के 43वें न्यायाधीश हैं।

👉 4 जनवरी को हुए निधन

◾️2016 - एस. एच. कपाड़िया - भारत के 38वें मुख्य न्यायाधीश थे।
◾️1931 - मोहम्मद अली - भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार और शिक्षाविद।
◾️1994 - राहुल देव बर्मन (आर. डी. बर्मन) हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर संगीतकार
◾️1983 - झाबरमल्ल शर्मा - राजस्थान के वयोवृद्ध साहित्यकार, पत्रकार एवं इतिहासकार।
◾️1905 - अयोध्याप्रसाद खत्री - खड़ी बोली के प्रसिद्ध कवि

👉 4 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

◾️लई ब्रेल दिवस
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 23 September 2024| Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..