Current Affairs : 12-01-2018

1. हाल ही में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में विजय रूपाणी को नियुक्त किया गया है| विजय रूपाणी राजकोट पश्चिम से गुजरात विधानसभा के सदस्य भी रह चुके है| विजय रूपाणी को दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है|
2. हाल ही में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रधान सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रधान सचिव के रूप में मनीषा नंदा को नियुक्त किया गया है| मनीषा नंदा 1985 बैच की आईएएस अधिकारी है| मनीषा इससे पहले कई महत्वपूर्ण पदों पर रह कर प्रदेश के विकास के लिए कई योजनाओं पर अपनी सेवाएँ दे चुकी है| वर्तमान में मनीषा नंदा कंट्री प्लानिंग और अर्बन डेवलपमेंट के अध्यक्ष पद पर कार्यरत है|
3. हाल ही में किस राज्य में ‘प्रकाश है तो विकास है’ योजना शुरू की गई है?
उत्तर प्रदेश में ‘प्रकाश है तो विकास है’ योजना शुरू की गई है| इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश के निर्धन परिवारों को नि:शुल्क बिजली कनेक्शन दिए जायेगा| यह योजना भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर शुरू की गई है|
4. भवानीशंकर शर्मा कौन थे?
भवानीशंकर शर्मा राजस्थान खादी बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे| भवानीशंकर शर्मा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य के अलावा, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री पद पर भी अपनी सेवाएँ दे चुके है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
5. मेहर चंद महाजन कौन थे?

मेहर चंद महाजन जम्मू-कश्मीर का भारत विलय कराने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व जस्टिस थे| मेहर चंद को 5 अक्टूबर 1947 में जम्मू-कश्मीर पर पाक के हमले के बाद जस्टिस महाजन को जम्मू-कश्मीर का प्रधानमंत्री बनाया गया था। हाल ही में इनके नाम के डाक टिकट जारी किये गए है|
6. हाल ही में विंटर फेस्टिवल कहाँ पर मनाया जा रहा है?
विंटर फेस्टिवल रोमानिया में मनाया जा रहा है| इस फेस्टिवल में लोग भालू के कॉस्ट्यूम पहनकर घूमते है, इनकी मान्यता के अनुसार ऐसा करने से इनकी बीते साल की बुरी यादें दूर हो जाती है|
7. विश्व की सबसे लंबी गुफा सॉनडोंग कहाँ पर स्थित है?
विश्व की सबसे लंबी गुफा सॉनडोंग वियतनाम में स्थित है| इस गुफा की खोज 1991 में स्थानीय युवक ‘हो खानह’ ने की थी| इस गुफा के अंदर एक नदी और दो बड़े जंगल भी है| यह गुफा कार्बोनिफेरस और पर्मियन चूना पत्थरों से बनी है| इस गुफा में गूंजने वाली हवा और आवाज बाहरी गेट पर सुनाई देती है |इस गुफा की लंबाई 9 किमी और ऊंचाई 60 मीटर है। इस गुफा को वियतनाम की ग्रेट वॉल भी कहा जाता है।
8. दस हजारी बुद्ध गुफा कहाँ पर स्थित है?
दस हजारी बुद्ध गुफा चीन के जिनान में स्थित है| इस गुफा में बुद्ध की 30 हजार प्रतिमाएं मौजूद हैं। ये प्रतिमाएं अलग-अलग मुद्राओं में हैं। ये गुफा चीन के शीर्ष चार बुद्ध आश्रम में से एक है, जिसे मूर्तिकला का शानदार उदाहरण माना जाता है। ये गुफा कुछ समय पहले रिनोवेशन के लिए बंद कर दी गई थी। हाल ही में आम लोगों के लिए इसे फिर से खोला गया है|
9. ईस्ट इंडिया कंपनी का गठन कब किया था?
ईस्ट इंडिया कंपनी का गठन 31 दिसम्बर 1600 में किया गया था| इस कंपनी को पूर्वी द्वीप समूह के देशों से व्यापार करने का एकाधिकार दिया गया था। कंपनी का गठन मसाले के व्यापार के लिए किया गया था। उस दौर में स्पेन और पुर्तगाल का एकाधिकार था। समय के साथ कंपनी ने मसाले के अलावा कपास, रेशम, चाय, नील और अफीम का व्यापार भी शुरू कर दिया था। ईस्ट इंडिया कंपनी को इसेजॉन कंपनी के नाम से भी जाना जाता था।
10. राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की स्थापना कब की गई थी?
राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की स्थापना 1986 में की गई थी| यह भारतीय दंड संहिता 1860 के तहत आने वाले धाराओं के आधार पर अपराधिक मामलों का अद्ययन करता है, और उनका रिकॉर्ड रखता है|
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 26 August| Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..