Current Affairs : 14-01-2018

1. हाल ही में लाइबेरिया के राष्ट्रपति के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
लाइबेरिया के राष्ट्रपति के रूप में पूर्व फुटबॉलर खिलाडी जॉर्ज विया को नियुक्त किया गया है| विया पहले अफ्रीकी फुटबॉल खिलाड़ी हैं, जिन्हें 1995 में फीफा वर्ल्ड प्लेयर ऑफ ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था|
2. हाल ही में अफ़्रीकी पार्क संगठन के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
अफ़्रीकी पार्क संगठन के अध्यक्ष के रूप में ब्रिटिश राज परिवार के प्रिंस हेनरी को नियुक्त किया गया है| यह संगठन मालवी में हाथियों के स्थानांतरण और शेरों पर जीपीएस कॉलर स्थापित करने जैसे कार्यों के लिए अन्तराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सहयोग संगठन है|

3. हाल ही में दूरदर्शन न्यूज की महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
दूरदर्शन न्यूज की महानिदेशक के रूप में ईरा जोशी को नियुक्त किया गया है| वर्तमान ईरा जोशी प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) के महानिदेशक पद पर कार्यरत है|
4. हाल ही में किस देश के विमानों के ट्यूनीश में उतरने पर रोक लगाई गई है?
संयुक्त अरब अमीरात की “अमीरात एयरलाइन्स” के विमानों के ट्यूनीश में उतरने पर रोक लगाई गई है| “अमीरात एयरलाइन्स” पर यह रोक ट्यूनीशियाई महिलाओं को विमान में सफ़र करने की इजाजत नही देने के कारण लगाई गई है|
5. “टू” उपन्यास के लेखक कौन है?
“टू” उपन्यास के लेखक प्रसिद्ध गीतकार गुलजार है| इस उपन्यास में भारत और पाकिस्तान के विभाजन के बाद शरणार्थियों की स्थिति का वर्णन किया गया है|
6. हाल ही में रॉयल कप गोल्फ टूर्नामेंट का खिताब किसने जीता है?
रॉयल कप गोल्फ टूर्नामेंट का खिताब भारतीय गोल्फर शिव कपूर ने जीता है| शिव का यह इस साल का तीसरा एशियन टूर खिताब है। शिव ने अप्रैल में यींगडर हैरिटेज टूर्नामेंट का ख़िताब भी जीता था। । यह शिव का चौथा एशियन टूर और छठा इंटरनेशनल खिताब है। शिव इस साल तीन एशियन टूर जीतने वाले इकलौते भारतीय गोल्फर हैं।
7. हाल ही में मुबादला वर्ल्ड टेनिस चैंपियनशिप का खिताब किसने जीता है?
मुबादला वर्ल्ड टेनिस चैंपियनशिप का खिताब दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन ने जीता है| एंडवरसन ने मुबादला वर्ल्ड टेनिस चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में स्पेन के रॉबर्टो बॉतिस्ता ऑगट को 6-4, 7-6 से हराकर यह ख़िताब जीता है| एंडवरसन ने पहली बार यह ख़िताब जीता है|
8. महात्मा गाँधी को दक्षिण अफ्रीका में ‘केसर-ए-हिंद की उपाधि कब दी गई थी?
महात्मा गाँधी को दक्षिण अफ्रीका में ‘केसर-ए-हिंद की उपाधि 1 जनवरी 1915 में दी गई थी| महात्मा गाँधी को यह दक्षिण अफ्रीका में जनहित के क्षेत्र में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों के लिए दी गई थी|
9. क्यूबा की क्रांति कब शुरू हुई थी?
क्यूबा की क्रांति 1 जनवरी 1956 में शुरू हुई थी| इस क्रांति का नेतृत्व फिदेल कास्त्रो ने किया था। इस क्रांति में जनरल बैटिस्टा के फरार होने के साथ ही अमेरकी समर्थकों का प्रभाव समाप्त हो गया था।
10. विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस प्रतिवर्ष 2 दिसम्बर को मनाया जाता है| यह दिवस लोगों में कंप्यूटर के बारें में जागरूकता बढ़ाने और वंचित समुदायों के लिए सूचना प्रौधोगिकी तक पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है|
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 23 September 2024| Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..