Current affairs : 23-01-2018

1. हाल ही में किस राज्य में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी पोर्टल शुरू किया गया है?
हरियाणा में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी पोर्टल शुरू किया गया है| इससे एचआरपी मामलों की पहचान कर डिलीवरी के लिए सिविल अस्पतालों में रैफर करने में मदद मिलेगी। हरियाणा यह पोर्टल शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है|
2. हाल ही में दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी को नियुक्त किया गया है| शर्मिष्ठा मुखर्जी प्रसिद्ध नृत्यांगना है| शर्मिष्ठा मुखर्जी 2014 में कांग्रेस में शामिल हुई थी| वर्तमान में शर्मिष्ठा दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति की प्रवक्ता पद पर कार्यरत है| शर्मिष्ठा मुखर्जी दिल्ली विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुकी हैं|
3. ‘त्रे शिमे दी लेवारेदो’ क्या है?
‘त्रे शिमे दी लेवारेदो’ इटली में स्थित 2,999 मीटर लंबी गुफा है| इस गुफा का निर्माण प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान किया गया था| इस गुफा का का इस्तेमाल प्रथम विश्वयुद्ध के दौर में कई देशों की सेना ने बंकर के तौर पर किया था| इस जगह पर आज भी प्रथम विश्वयुद्ध की निशानियाँ मौजूद है|
4. श्रीवल्लभ व्यास कौन थे?
श्रीवल्लभ व्यास बॉलीवुड अभिनेता थे| इन्होनें केतन मेहता की सरदार, वेलकम टू सजनपुर, सरफरोश, लगान, बंटी और बबली, चांदनी बार आदि फिल्मों में अभिनय किया था| इन्होने आहट, सीआईडी, कैप्टन व्योम जैसे सीरियल में काम किया है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
5. “मृगनयनी” उपन्यास के लेखक कौन है?
“मृगनयनी” उपन्यास के लेखक वृंदावनलाल वर्मा है| इस उपन्यास में 15वीं शती के ग्वालियर राज्य के प्रतापी राजा मानसिंह तोमर तथा उनकी गूजरी रानी मृगनयनी की प्रेम कथा का वर्णन किया गया है|
6. “किरातार्जुनीयम्” ग्रंथ के लेखक कौन है?
“किरातार्जुनीयम्” ग्रंथ के लेखक महाकवि भारवि है| इस ग्रंथ को एक उत्कृष्ट श्रेणी की काव्यरचना माना जाता है| यह ग्रंथ किरातरूपधारी शिव एवं पांडुपुत्र अर्जुन के बीच के हुए धर्नुयुद्ध तथा वार्तालाप पर केंद्रित है|
7. हाल ही में फेडरेशन कप ऑल इंडिया कैरम चैंपियनशिप का ख़िताब किसने जीता है?
फेडरेशन कप ऑल इंडिया कैरम चैंपियनशिप का ख़िताब बिहार की काजल कुमारी ने जीता है| काजल ने फेडरेशन कप ऑल इंडिया कैरम चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में जैन इरिगेशन की तरफ से खेलने वाली आयशा मोहम्मद को 25-13, 25-12 से हारकर यह ख़िताब जीता है|
8. हाल ही में होपमैन कप मिक्स्ड टेनिस टूर्नामेंट का खिताब किसने जीता है?
होपमैन कप मिक्स्ड टेनिस टूर्नामेंट का खिताब स्विट्ज़रलैंड के रोजर फेडरर और बेलिंडा क्लार्क की जोड़ी ने जीता है| फेडरर और बेलिंडा की जोड़ी ने होपमैन कप मिक्स्ड टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव और एंजलिक कर्बर की जोड़ी को 6-3, 6-2 से हराकर यह ख़िताब जीता है| स्विट्ज़रलैंड ने 17 साल बाद होपमैन कप का ख़िताब जीता है|
9. हाल ही में मोरीब डून फेस्टिवल कहाँ पर मनाया जा रहा है?
मोरीब डून फेस्टिवल अबु धाबी में मनाया जा रहा है| यह फेस्टिवल ऊंट, घोडा, और कार रेस के लिए प्रसिद्ध है| इस रेस में बच्चों को ऊँटों की पीठ पर बांध दिया जाता था| बच्चों के रोने की आवाज से ऊंट तेज भागते थे। इस दौरान बच्चे गिरकर जख्मी हो जाते थे। कई बार तो बच्चो की मौत तक हो जाती थी। 2 से 3 साल के बच्चे पाकिस्तान, सूडान जैसे गरीब देशों से लाए जाते थे। दुनियाभर में विरोध के बाद 2002 में बच्चों के बांधने पर रोक लगी थी| ऊंट रेस का ट्रैक 1.8 किमी लंबा होता है| यह रेस जीतने वाले ऊंट के मालिक को 13 करोड़ रुपए मिलते हैं।
10. इस्तांबुल में एपिफेनी दिवस कब मनाया जाता है?
इस्तांबुल में एपिफेनी दिवस प्रतिवर्ष 6 जनवरी को मनाया जाता है| यह दिवस जीसस क्राइस्ट के धरती पर इंसान के रूप में आने के उपलक्ष्य के रूप मनाया जाता है।
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 26 August| Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..