Current Affairs : 27-01-2018

1. हाल ही में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष के रूप में रॉकेट स्पेशलिस्ट के. सिवान को नियुक्त किया गया है| इनकी विशेषज्ञता के बूते ही इसरो ने 104 उपग्रह एक साथ भेजकर रिकॉर्ड बनाया था। 1982 में इसरो से जुड़े सिवान पीएसएलवी प्रोजेक्ट से जुड़े रहे हैं। वर्तमान में सिवान विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र में निदेशक पद पर कार्यरत है|
2. हाल ही में किस राज्य में “विक्रेता लाइसेंस व्यवस्था” शुरू की गई है?

राजस्थान में “विक्रेता लाइसेंस व्यवस्था” शुरू की गई है| इस व्यवस्था के तहत Local self-Government विभाग तंबाकू उत्पादों के विक्रेताओं से संबंधित लाइसेंसिंग और निषिद्ध तंबाकू बिक्री आउटलेट के नियम निर्धारित करेगी| इस अधिसूचना के तहत लाइसेंस प्राप्त विक्रेता को दुकान में गैर-तंबाकू उत्पादों (टॉफी, वेफर्स और शीतल पेय) को बेचने की अनुमति नही होगी|
3. “इसरो” पूरा का नाम क्या है?
“इसरो” का पूरा नाम भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन है| यह भारत का राष्ट्रीय अनुसंधान संगठन है| इस संस्थान का मुख्य कार्य भारत के लिए अंतरिक्ष संबंधी तकनीक उपलब्ध करवाना है| इस कार्यक्रमों के मुख्य उद्देश्यों में उपग्रहों, प्रमोचक यानों, परिज्ञापी रोकेटों और भू-प्रणालियों का विकास करना शामिल है| इसका मुख्यालय बेंगलुरु, कर्नाटक में स्थित है|
4. ई-सिगरेट क्या है?
ई-सिगरेट या इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट ऐसा यंत्र है, जो देखने में साधारण सिगरेट जैसा लगता है| इसमें एक बैटरी और एक कारर्ट्रिज होती है| इस कारर्ट्रिज में निकोटिन युक्त तरल पदार्थ होता है, जो बैट्री की सहायता से गर्म होकर निकोटिन युक्त भाप देता है| इसे लोग सिगरेट के धुंए की तरह पीते है| हाल ही में बिहार में इस पर प्रतिबंध लगाया गया है|
5. ‘मंकदीडिया’ जनजाति किस राज्य में पाई जाती है?
‘मंकदीडिया’ जनजाति ओडिशा में पाई जाती है| यह जनजाति 13 विशेष रूप से कमजोर अर्ध-खानाबदोश जनजाति समूह में से एक है, जो भोजन के लिए बंदरो का शिकार करती है|
6. हाल ही में “लीजन ऑफ़ ऑनर” पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
“लीजन ऑफ़ ऑनर” पुरस्कार से बांग्ला फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता सौमित्र चटर्जी को सम्मानित किया गया है| “लीजन ऑफ़ ऑनर” पुरस्कार फ़्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है| सोमित्र चटर्जी को यह पुरस्कार सिनेमा और थियेटर में इनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है| सोमित्र चटर्जी को “लीजन ऑफ़ ऑनर” पुरस्कार से सम्मानित होने वाले 33वें भारतीय और दूसरे बंगाली कलाकार है| सौमित्र चटर्जी को दादा साहेब फाल्के, पद्मभूषण, संगीत नाटक अकादमी सहित पश्चिम बंगाल सरकार के कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है|
7. हाल ही में “सलिल बी डी मिले” पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
“सलिल बी डी मिले” पुरस्कार से हॉलीवुड की प्रसिद्ध गायक ओपरा विनफ्रे को सम्मानित किया गया है| विनफ्रे “सलिल बी डी मिले” पुरस्कार से सम्मानित होने वाली पहली अफ़्रीकी-अमेरिकी महिला है|
8. हाल ही में 18वें अखिल भारतीय सचेतक सम्मेलन का आयोजन कहाँ पर किया गया है?
18वें अखिल भारतीय सचेतक सम्मेलन का आयोजन राजस्थान के उदयपुर शहर में किया गया है| इस सम्मेलन के आयोजन करने का उद्देश्य संसदीय लोकतंत्र को और अधिक मजबूती प्रदान करना है|
9. प्रवासी भारतीय दिवस कब मनाया जाता है?
प्रवासी भारतीय दिवस प्रतिवर्ष 9 जनवरी को मनाया जाता है| इस दिन एक सम्मेलन आयोजित किया जाता है तथा उस सम्मेलन में विदेश में रह रहे उन भारतीयों को आमंत्रित कर सम्मानित किया जाता है, जिन्होनें अपने-अपने क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल कर भारत का नाम विश्व पटल पर गौरवान्वित किया हो| देश का नाम रोशन करने वाले ऐसे लोगों को भारत के राष्ट्रपति के हाथों प्रवासी भारतीय सम्मान से नवाजा जाता है| इस दिवस को मनाने का उद्देश्य भारत के विकास में प्रवासी भारतीयों के योगदान को पहचान दिलाना है|
10. हैती में 7 तीव्रता का भूकंप कब आया था?
हैती में 7 तीव्रता का भूकंप 12 जनवरी 2010 में आया था| यह भूकंप इतना भीषण था कि एक मिनट तक धरती हिलती रही थी। इस भीषण भूकंप के बाद तीन और झटके महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.9, 5.5 और 5.1 मापी गई थी। पोर्ट ओ प्रिंस में भूकंप से राष्ट्रपति भवन, संसद और मुख्य चर्च के अलावा कई मंत्रालयों की इमारतें भी ध्वस्त हो गई थीं। इस भूकंप से लगभग 15 लाख लोग बेघर हुए थे। भूकंप के 8 साल बाद भी हैती में पुनर्वास नहीं हो सका है। अभी भी करीब 50 हजार लोग शिविरों में रह रहे है|
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 23 September 2024| Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..