1. हाल ही में भारत के किस शहर में भारत के सबसे बड़े राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया गया है?
भारत के तेलंगाना राज्य के हैदराबाद शहर में भारत के सबसे बड़े राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया गया है| यह ध्वज 122 फीट लंबा और 183 मीटर चौड़ा है| इससे पूर्व भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रध्वज भारत-पाक अटारी सीमा पर स्थापित किया गया था| इस राष्ट्रध्वज का वजन 24 टन था|
2. हाल ही में किस राज्य में “रायतु बंधु” योजना शुरू की गई है?
तेलंगाना में “रायतु बंधु” योजना शुरू की गई है| यह योजना किसानों की आजीविका का समर्थन करने के लिए एक निवेश सहायता योजना है| इस योजना के तहत किसानों को कृषि उत्पादन और उत्पादकता को अधिकतम
करने के लिए प्रतिवर्ष 2 बार वित्तीय सहायता प्रदान की जायेगी| इसके अतिरिक्त किसानों को 8,000 रुपये प्रति एकड़ का निवेश समर्थन भी दिया जायेगा|
3. हाल ही में गुजरात मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
गुजरात मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष के रूप में अभिलाषा कुमारी को नियुक्त किया गया है| अभिलाषा कुमारी मणिपुर हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश व गुजरात हाईकोर्ट की न्यायाधीश पद पर अपनी सेवाएँ दे चुकी है|
4. हाल ही में जारी की गई व्यापार आशावाद सूचकांक सूची में भारत को कौनसा स्थान दिया गया है?
व्यापार आशावाद सूचकांक सूची में भारत को छठवां स्थान दिया गया है| यह सूची 37 अर्थव्यवस्थाओं में 2500 व्यवसायों के सर्वेक्षण के परिणामों के आधार पर जारी की गई है| इस सूची में शीर्ष 5 देशों में ऑस्ट्रिया, फ़िनलैंड, इंडोनेशिया, नीदरलैंड और अमेरिका स्थित है|
5. हाल ही में किस देश ने ईरान पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है?
अमेरिका ने ईरान पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है| अमेरिका ने यह प्रतिबंध ईरान के 6 लोगों को कथित रूप से इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के साथ जुड़ होने के कारण लगाने की घोषणा की है|
6. “प्राक्कलन समिति” क्या है?
“प्राक्कलन समिति” संसद के माध्यम से सरकार द्वारा प्राप्त किए गए धन के व्ययों के अनुमान की जाँच-पड़ताल करती है| इस समिति के आलोचना या सुझाव सरकारी फिजूलखर्ची पर रोक लगाने का कार्य करते है|
7. “ग्रांट थॉर्नटन” क्या है?
“ग्रांट थॉर्नटन” एक भारतीय संगठन है, जो भारतीय परिद्दश्यों को समझने के लिए सर्वेक्षण एवं रिपोर्ट्स जारी करती है, जिससे व्यापारिक लाभ के साथ-साथ वास्तविक स्थिति का भी पता लगता है| यह एक निजी फर्म है, जो कम्पनियों को एडवाइजरी, कॉरपोरेट फाइनेंस, व्यापार के जोखिम के प्रबंधन, रणनीतिक योजनाओं आदि में सहायता प्रदान करती है| इसका मुख्यालय हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित है|
8. हाल ही में रेल मंत्री के पदक से किसे सम्मानित किया गया है?
रेल मंत्री के पदक से रेलवे सुरक्षा बल के कांस्टेबल श्री शिवाजी को सम्मानित किया गया है| आरपीएफ कांस्टेबल श्री शिवाजी 23.04.2018 को दक्षिणी रेलवे में वेलाचारी स्टेशन से ट्रेन में पहरेदारी कर रहे थे। जैसे ही ट्रेन चिंताड्राइपेट स्टेशन से रवाना हुई उन्हें रात में करीब पौने बारह बजे साथ के डिब्बे से एक महिला के चीखने की आवाज सुनाई दी। आरपीएफ कांस्टेबल श्री शिवाजी अगले स्टेशन यानि पार्क टाउन स्टेशन पर उस डिब्बे में गए। यह देखने पर की एक पुरुष महिला का यौन उत्पीडन कर रहा है। वे तत्काल हरकत में आ गए। उन्होंने अपराधी को पकड़ा और महिला को छुड़ाया था|
9. “रंजी एंड द म्यूजिक मेकर’ पुस्तक के लेखक कौन है?
“रंजी एंड द म्यूजिक मेकर’ पुस्तक के लेखक रस्किन बॉन्ड है| इस पुस्तक में लोगों के संबंधो और जीवन की छोटी-बड़ी खुशियों की कहानियों का वर्णन किया गया है| यह पुस्तक रस्किन के एक श्रीलंकाई प्रशंसक की चिट्ठी से प्रेरित है|
10. रूस की यूजीन पीटरसन भारत कब आई थी?
रूस की यूजीन पीटरसन भारत 12 मई 1927 में आई थी| यूजीन पीटरसन योग से प्रभावित होकर भारत आई थी| इन्होनें जहाज से भारत आते समय अपना नाम इंद्रा देवी रख लिया था| यूजीन पहली ऐसी विदेशी महिला थीं, जो तिरुमलैई कृष्णमाचार्य की योग छात्रा बनी थी| यूजीन ने कुछ हिंदी फिल्मों में भी काम किया था| यूजीन ने चीन, अर्जेंटीना में योग सिखाया था| इन्हें 1987 में अन्तराष्ट्रीय योग फेडरेशन का अध्यक्ष बनाया गया था|