1. हाल ही में न्यूयॉर्क में पुलिस अधिकारी के रूप में किस महिला को नियुक्त किया गया है?
न्यूयॉर्क में पुलिस अधिकारी के रूप में बनीं गुर सोच कौर को नियुक्त किया गया है| बनीं गुर सोच कौर न्यूयॉर्क पुलिस में सहायक अधिकारी के रूप में नियुक्त होने वाली पहली सिख महिला है|
2. हाल ही में हॉकी इंडिया के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष के रूप में राजिंदर सिंह को नियुक्त किया गया है| राजिंदर सिंह हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष तथा कोषाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुके है|
3. हाल ही में पाकिस्तान में किस समाचार-पत्र पर प्रतिबंध लगाया गया है?
पाकिस्तान में डॉन नामक समाचार-पत्र पर प्रतिबंध लगाया गया है| इस समाचार-पत्र पर 2008 के मुंबई हमलों से जुड़ा पूर्व पीएम नवाज शरीफ का 12 मई के इंटरव्यू को प्रकाशित करने के कारण प्रतिबंध लगाया गया है|
4. हाल ही में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के महानिदेशक के रूप में दीप्ति उमाशंकर को नियुक्त किया गया है| दीप्ती उमाशंकर वर्तमान में हरियाणा सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण विभाग की प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत है|
5. डॉ. अरुणण सोनकिया कौन थे?
डॉ. अरुणण सोनकिया मानव जीवाश्म खोजने वाले भू-वैज्ञानिक थे| इन्होनें उत्तर दिशा में नर्मदा नदी के तट पर बसे ग्राम हथनौरा में 5 दिसंबर 1982 में मानव जीवाश्म की खोज की थी। इसके लिए इन्हें राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित किया गया था। हाल ही में इनका निधन हो गया है|
6. “फ्लोर टेस्ट” क्या है?
“फ्लोर टेस्ट” सदन में चलने वाली एक पारदर्शी प्रक्रिया है और इसमें राज्यपाल का किसी भी तरह से कोई हस्तक्षेप नही होता है| सत्ता पर काबिज पार्टी के लिए यह बहुत जरुरी होता है वह फ्लोर टेस्ट में अपना बहुमत साबित करे| फ्लोर टेस्ट के जरिये यह फैसला लिया जाता है कि वर्तमान सरकार या मुख्यमंत्री के पास पार्यप्त बहुमत है या नही|
7. हाल ही में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी महिला हॉकी का खिताब किस देश ने जीता है?
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी महिला हॉकी का खिताब दक्षिण कोरिया ने जीता है| एशियन चैंपियंस ट्रॉफी महिला हॉकी ख़िताब के फाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया ने भारत को 1-0 से हराकर यह ख़िताब जीता है| दक्षिण कोरिया ने तीसरी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी महिला हॉकी का खिताब जीता है|
8. हाल ही में फुटबॉल टूर्नामेंट एफए कप का खिताब किसने जीता है?
फुटबॉल टूर्नामेंट एफए कप का खिताब चेल्सी ने जीता है| फुटबॉल टूर्नामेंट एफए कप के फाइनल मुकाबले में चेल्सी ने मैनचेस्टर यूनाइटेड को 1-0 से हराकर यह ख़िताब जीता है| चेल्सी ने 8वी बार यह ख़िताब जीता है|
9. भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की लिट्टे ने तमिलनाडु में हत्या कब करवाई थी?
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की लिट्टे ने तमिलनाडु में हत्या 22 अप्रैल 1991 में करवाई थी| श्रीलंका में शांति सेना भेजने से नाराज तमिल विद्रोहियों के संगठन लिट्टे ने तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर में राजीव पर आत्मघाती हमला करवाया था। श्रीपेरम्बदूर में लोकसभा चुनावों के लिए प्रचार कर रहे राजीव के पास एक महिला फूलों का हार लेकर आई थी। जैसे ही वो महिला हार पहनाने के लिए बेहद करीब पहुंची, धमाका हुआ यह धमाका इतना भीषण था कि उसकी चपेट में आने वाले ज्यादातर लोगों के मौके पर ही परखच्चे उड़ गए थे|
10. दुबई से आ रहा प्लेन मेंगलुरू में क्रैश कब हुआ था?
दुबई से आ रहा प्लेन मेंगलुरू में क्रैश 22 मई 2010 में हुआ था| इसमें सवार 166 लोगों में से 158 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 8 लोग आश्चर्यजनक तरीके से बच गए थे। इस हादसे को भारतीय उड्डयन के तीन सबसे खतरनाक हादसों की सूची में शामिल किया गया था|