अर्थव्यवस्था
- डाक विभाग ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक को इस रूप में बदलने का फैसला किया है - लघु वित्त बैंक
- विश्व बैंक के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, भारत 2018 में 2.73 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनी है और अब वैश्विक स्तर पर यह इस क्रमांक की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है - सातवीं
अंतरराष्ट्रीय
- दक्षिण पूर्व एशियाई देशों का संघ (आसियान) के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की शिखर परिषद 2019 का आयोजन जहाँ किया गया वह जगह - बैंकॉक (थाईलैंड)
- यह देश जुलाई 2020 में मंगल ग्रह पर अरब दुनिया का पहला अंतरिक्ष यान ‘होप प्रोब’ भेजेगा – संयुक्त अरब अमीरात
- इस पश्चिम अफ्रीकी देश में कौशल विकास और कुटीर उद्योग परियोजनाओं के समर्थन में भारत ने 31 जुलाई को 500,000 अमरीकी डौलर की सहायता प्रदान की - गाम्बिया
- क्यूएस संस्थान की विश्व की बेस्ट स्टूडेंट सिटीज रैंकिंग 2019 में पहला स्थान - लंदन (ब्रिटेन)
राष्ट्रीय
- 1 नवंबर से 4 नवंबर 2019 तक दिल्ली में आयोजित विश्व खाद्य भारत (डब्ल्यूएफआई) 2019 के कार्यक्रम में भागीदार राज्य - जम्मू और कश्मीर
- 31 जुलाई को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए अन्तरिक्ष में खोज और उपयोग में सहयोग पर भारत और इस देश के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी – बहरीन
- क्यूएस संस्थान की भारत की बेस्ट स्टूडेंट सिटीज रैंकिंग 2019 में पहला स्थान - बैंगलोर (81 वां)
व्यक्ति विशेष
- हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड, बेंगलुरु के नए निदेशक (संचालन) - एम एस वेपारी
- अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ़) में भारत के लिए कार्यकारी निदेशक रहे व्यक्ति का निधन 30 जुलाई 2019 को अमेरिका में हुआ - डॉ सुबीर विट्ठल गोकर्ण
- वित्त मंत्रालय के नए सचिव - राजीव कुमार
क्रीड़ा
- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने 2019-20 सत्र के लिए नामित किए गए अंपायरों के अमीरात आईसीसी एलीट पैनल के दो नए अंपायरों के नाम - माइकल गफ (इंग्लैंड) और जोएल विल्सन (वेस्टइंडीज)
सामान्य ज्ञान
- गाम्बिया - राजधानी: बंजुल; मुद्रा: डलासी
- बहरीन - राजधानी: मनामा; मुद्रा: बहरीन दीनार
- अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ़) – स्थापना वर्ष: 1945; मुख्यालय: वाशिंगटन डी.सी. (अमरीका)
- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) - स्थापना वर्ष: 1909; मुख्यालय: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई)
- विश्व बैंक - स्थापना वर्ष: 1944; मुख्यालय: वाशिंगटन डीसी (अमरीका)
- दक्षिण पूर्व एशियाई देशों का संघ (आसियान) - स्थापना वर्ष: 1967; मुख्यालय: जकार्ता, इंडोनेशिया