अंतरराष्ट्रीय
- 16 अगस्त 2019 को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इतने साल के बाद पहली बार कश्मीर मुद्दे पर बंद दरवाजे के पीछे बैठक आयोजित की - 54 साल (1965 के बाद)
राष्ट्रीय
- कौशल विकास मंत्रालय और टाटा ट्रस्ट मिलकर इस जगह 300 करोड़ रुपये के निवेश के साथ आधुनिक प्रशिक्षण और कौशल विकास केंद्र का निर्माण करेंगे - मुंबई
व्यक्ति विशेष
- भारत के वह पूर्व सलामी बल्लेबाज और राष्ट्रीय चयनकर्ता जिनका 15 अगस्त 2019 को निधन हो गया - वी.बी. चंद्रशेखर
- तमिलनाडु राज्य सरकार द्वारा 2019 के लिए डॉ एपीजे अब्दुल कलाम पुरस्कार से सम्मानित व्यक्ति - इसरो के अध्यक्ष के. सिवन
- हिंदी फिल्मों की पूर्व अभिनेत्री जिनका 15 अगस्त 2019 को निधन हो गया - विद्या सिन्हा
क्रीड़ा
- पहले बल्लेबाज जिन्होंने एक दशक में 20,000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाए - विराट कोहली (20,502 रन)
- एस्टोनिया में जूनियर वर्ल्ड में स्वर्ण पदक जीतकर 18 साल में भारत के पहले कनिष्ठ विश्वविजेता बने कुस्तीगीर - दीपक पुनिया (86 किग्रा पुरुष फ्रीस्टाइल)
सामान्य ज्ञान
- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के सदस्यों की कुल संख्या - 15 (5 स्थायी और 10 गैर-स्थायी)
- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के स्थायी सदस्य - रूस, ग्रेटब्रिटन, फ्रांस, चीन और संयुक्त राज्य अमरीका
- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) – स्थापना वर्ष: 1945; मुख्यालय: न्यूयॉर्क, अमरीका
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) – स्थापना वर्ष: 1969; मुख्यालय: बेंगलुरु
- इसरो का पहला उपग्रह - आर्यभट्ट (1975)
- भारत का चंद्रयान-1 अंतरिक्ष अभियान - 22 अक्टूबर 2008