महत्वपूर्ण दिन
पर्यावरण
- ________, दुनिया के सबसे सक्रिय और खतरनाक ज्वालामुखियों में से एक जो कांगो के गोमा शहर के पास स्थित है, 23 मई 2021 को अचानक से फट गया - माउंट निरागोंगो
- भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (भोपाल) द्वारा मिजोरम में खोजी गई अफ्रीकन वायलेट पौधे की नई प्रजाति - "डिडायमोकार्पस विकिफुनकिए"
अंतरराष्ट्रीय
- भारत और इज़राइल भारत में कृषि क्षेत्र में एक आदर्श पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के उद्देश्य से "भारत-इज़राइल कृषि परियोजना केंद्र उत्कृष्टता" और "____" को लागू कर रहे हैं - "इंडो-इज़राइल विलेज ऑफ़ एक्सीलेंस"
- संयुक्त राष्ट्र के _____ ने दुनिया के सबसे असुरक्षित लोगों को जीवन रक्षक भोजन वितरित करना जारी रखने के लिए अपनी संघर्ष संवेदनशीलता और रोकथाम क्षमता को बढ़ावा देने के लिए इंटरनेशनल क्रायसिस ग्रुप (ICG) के साथ एक रणनीतिक साझेदारी पर हस्ताक्षर किए - विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP)
- ____ ने एशिया की पहली आभासी इंटरनेशनल मेमोरी स्टडीज कार्यशाला का आयोजन किया - इंडियन नेटवर्क फॉर मेमोरी स्टडीज (INMS), भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास
- पूर्वी भूमध्यसागरीय क्षेत्र के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा घोषित ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2021 पुरस्कार’ का विजेता – पाकिस्तान
राष्ट्रीय
- TRIFED आकांक्षी जिलों में वन धन योजना को लागू करने के लिए ____ के साथ साझेदारी करेगा - नीति आयोग
- केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, _____ और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा संयुक्त रूप से ‘भारत जैव विविधता पुरस्कार 2021’ वितरित किए - राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण
व्यक्ति विशेष
- परमाणु ऊर्जा आयोग (AEC) के पूर्व अध्यक्ष और जेष्ठ परमाणु वैज्ञानिक, जिनका 23 मई 2021 को निधन हुआ - शेखर बसु
- ____ को अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य नियंत्रण मंडल (INCB) के अध्यक्ष पद पर चुना गया है, जो की वियना स्थित INCB का नेतृत्व करने वाली पहली भारतीय और इस कार्यालय को संभालने वाली दूसरी महिला बनाती है - जगजीत पवाडिया (भारत के पूर्व मादक द्रव्य आयुक्त)
- जानवरों की बुद्धि और मानवता पर आधारित जीवन भर के काम के सम्मान में ‘टेंपलटन पुरस्कार 2021’ की विजेता - जेन गुडॉल
राज्य विशेष
- असम सरकार ने ________ को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया - समीर सिन्हा (पबन बरठाकुर की जगह)
सामान्य ज्ञान
- अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) - स्थापना: 5 अक्टूबर 1948; स्थान: ग्लैंड, स्विट्जरलैंड
- संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP / संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण) - स्थापना: 5 जून 1972; मुख्यालय: नैरोबी, केन्या
- अंतरराष्ट्रीय जल-सर्वेक्षण संगठन (IHO) - स्थापना: 21 जून 1921; स्थान: मोनाको
- अंतरराष्ट्रीय समुंदरी सतह प्राधिकरण (ISA) - स्थापना: 16 नवंबर 1994; मुख्यालय: किंग्स्टन, जमैका
- समुद्र की खोज के लिए अंतरराष्ट्रीय परिषद (ICES) - स्थापना: 22 जुलाई 1902; मुख्यालय: कोपेनहेगन, डेनमार्क